AgroStar
सभी फसलें
कृषि ज्ञान
कृषि चर्चा
अॅग्री दुकान
“पीएम किसान मानधन योजना” से जुड़े 20 लाख किसान, आप भी लें फायदा!
कृषि वार्तान्यूज18
“पीएम किसान मानधन योजना” से जुड़े 20 लाख किसान, आप भी लें फायदा!
प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना किसानों के लिए एक सबसे बड़ी पेंशन स्कीम है, जिससे अब तक 20,19,220 किसान जुड़ चुके हैं, जिन्हें 60 साल की उम्र पूरी करने पर 3000 रुपये महीने पेंशन मिलेगी। _x000D_ इसका लाभ सभी 12 करोड़ लघु एवं सीमांत किसान ले सकते हैं, जिनके पास 2 हेक्टेयर तक कृषि योग्य जमीन है। इसकी शुरुआत पीएम नरेंद्र मोदी ने 12 सितंबर 2019 को झारखंड से की थी। _x000D_ इसमें रजिस्ट्रेशन के लिए कोई फीस नहीं लगेगी। यदि कोई किसान पीएम-किसान सम्मान निधि का लाभ ले रहा है तो उससे कोई दस्तावेज़ नहीं लिया जाएगा। योजना के तहत किसान पीएम-किसान स्कीम से प्राप्‍त लाभ में से सीधे ही अंश दान करने का विकल्‍प चुन सकते हैं। _x000D_ किसान बीच में स्कीम छोड़ दे तो उसका पैसा नहीं डूबेगा। उसके स्कीम छोड़ने तक जो पैसे जमा होंगे उस पर बैंकों के सेविंग अकाउंट के बराबर का ब्याज मिलेगा। अगर किसान की मृत्यु हो जाती है तो उसकी पत्नी को 1500 रुपए प्रति महीने मिलेंगें।_x000D_ _x000D_ पेंशन स्कीम के लाभ के लिए जरूरी बातें_x000D_ (1) उम्र 18 साल से 40 साल हो।_x000D_ (2) ईपीएफओ, ईएसआईसी के सदस्य और आयकरदाता को लाभ नहीं।_x000D_ (3) आधार कार्ड, मोबाइल नंबर और बैंक अकाउंट नंबर जरुरी।_x000D_ (4) उम्र के हिसाब से प्रीमियम 55 से 200 रुपये तक। इतना ही पैसा सरकार देगी।_x000D_ (5) 60 की उम्र के बाद 3000 रुपये महीने पेंशन मिलेगी।_x000D_ (6) नज़दीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) में इसका रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।_x000D_ _x000D_ स्रोत – न्यूज़ 18, 6 मई 2020_x000D_ आपको यह जानकारी अच्छी लगे तो, इसे लाइक करें और अपने सभी किसान मित्रों के साथ शेयर करें।_x000D_
513
0
अन्य लेख