AgroStar
सभी फसलें
कृषि ज्ञान
कृषि चर्चा
अॅग्री दुकान
पशु सलाह
पशुपालनएग्रोवन
पशु सलाह
प्रजनक बैल की आहार व्यवस्था • पाचन योग्य प्रोटीन 12-15% और 70% कुल पाचन कारक युक्त 2-3 किग्रा पशु आहार हर रोज़ दें। • नए बैल को ज्यादा प्रमाण में हरा चारा दें। क्योंकि उन्हें विटामिन ' ए ' की जरूरत होती है । • यदि बैल को प्राकृतिक गर्भाधान के लिए अधिक प्रयोग किया जाता है, तो आहार में पशु आहार का प्रमाण बढ़ाएं। • प्राकृतिक गर्भाधान के लिए प्रयोग किइ जाने वाले बैल के आहार में मुख्य रूप से फास्फोरस, सेलेनियम, कॉपर, 'ए' और 'ई' विटामिन का उपयोग करें। इन पोषक तत्वों की कमी से बैल की प्रजनन शक्ति में कमी हो सकती है। • अगर आहार में अधिक कैल्शियम का उपयोग किया जाता है, तो रीढ़ की हड्डी और अन्य हड्डियां जुड़ जाती है, इसलिए प्राकृतिक गर्भधान के समय बैल में समस्या उत्पन्न होती हैं। • प्राकृतिक गर्भाधान के लिए प्रयोग किए जाने वाले बैल के आहार में, सभी पोषक तत्वों का उचित प्रमाण के साथ-साथ सही समय पर अधिक पीने के पानी की भी जरूरत होती है।
• बैल को आवश्यकता से अधिक या कम चारा देना टालें। इसलिए हरा चारा, सूखा चारा और पशु चारा को उचित मात्रा में दी जानी चाहिए। साइलेज का उपयोग करना चाहिए। • अगर जरूरत से अधिक आहार दिया जाता है, तो बैल के शरीर में वसा जमा हो जाता है और इससे पैरों पर तनाव पैदा होता हैै। प्राकृतिक गर्भाधान के लिए इच्छा कम हो जाती है। • यदि आवश्यकता से कम आहार दिया जाए तो पोषक तत्वों की कमी हो जाती है और प्रजनन क्षमता भी घट जाती है। • आहार की आपूर्ति करते समय, बैल का वजन और प्राकृतिक गर्भाधान के लिए इसके उपयोग पर विचार किया जाना चाहिए। • आहार में सूखे आहार का प्रमाण वजन का लगभग 2% होना चाहिए। संदर्भ- एग्रोवन 4 फरवरी 2018
131
0