AgroStar
सभी फसलें
कृषि ज्ञान
कृषि चर्चा
अॅग्री दुकान
पशुओं में दूध की मात्रा बढ़ाने का तरीका !
पशुपालनAgrostar
पशुओं में दूध की मात्रा बढ़ाने का तरीका !
सामग्री : • 250 ग्राम गेहू दलिया, • 100 ग्राम गुड सर्बत (आवटी), • 50ग्राम मैथी, • 1 कच्चा नारियल, • 25-25 ग्राम जीरा व अजवाईन आदि. उपयोग:- 1- सबसे पहले दलिये, मैथी व गुड़ को पका ले, बाद मे उसमे नारियल को पीसकर डाल दे. ठण्डा होने पर खिलाये. 2- ये सामग्री 2 महीने तक केवल सुबह खाली पेट ही खिलाये. 3- इसे गाय को बच्चा देने से एक महीने पहले शुरू करना और बच्चा देने के एक महीने बाद तक देना. 4- 25-25 ग्राम अजवाईन व जीरा गाय के ब्याने के बाद केवल 3 दिन ही देना. बहुत अच्छा परिणाम ले सकते हैं. 5- ब्याने के 21 दिन तक गाय को सामान्य खाना ही दे. 6- गाय का बच्चा जब 3 महीने का हो जाय या जब गाय का दूध कम हो जाये तो उसे 30 ग्राम /दिन जवस औषधि खिलाएं, दूध कम नहीं होगा। स्रोत:- Agrostar, 👉 प्रिय किसान भाइयों अपनाएं एग्रोस्टार का बेहतर कृषि ज्ञान और बने एक सफल किसान। दी गई जानकारी उपयोगी लगी, तो इसे लाइक 👍 करें एवं अपने अन्य किसान मित्रों के साथ शेयर करें धन्यवाद!
12
0
अन्य लेख