पशुपालनAgrostar
पशुओं में दूध की मात्रा बढ़ाने का तरीका !
सामग्री :
• 250 ग्राम गेहू दलिया,
• 100 ग्राम गुड सर्बत (आवटी),
• 50ग्राम मैथी,
• 1 कच्चा नारियल,
• 25-25 ग्राम जीरा व अजवाईन आदि.
उपयोग:-
1- सबसे पहले दलिये, मैथी व गुड़ को पका ले, बाद मे उसमे नारियल को पीसकर डाल दे. ठण्डा होने पर खिलाये.
2- ये सामग्री 2 महीने तक केवल सुबह खाली पेट ही खिलाये.
3- इसे गाय को बच्चा देने से एक महीने पहले शुरू करना और बच्चा देने के एक महीने बाद तक देना.
4- 25-25 ग्राम अजवाईन व जीरा गाय के ब्याने के बाद केवल 3 दिन ही देना. बहुत अच्छा परिणाम ले सकते हैं.
5- ब्याने के 21 दिन तक गाय को सामान्य खाना ही दे.
6- गाय का बच्चा जब 3 महीने का हो जाय या जब गाय का दूध कम हो जाये तो उसे 30 ग्राम /दिन जवस औषधि खिलाएं, दूध कम नहीं होगा।
स्रोत:- Agrostar,
👉 प्रिय किसान भाइयों अपनाएं एग्रोस्टार का बेहतर कृषि ज्ञान और बने एक सफल किसान। दी गई जानकारी उपयोगी लगी, तो इसे लाइक 👍 करें एवं अपने अन्य किसान मित्रों के साथ शेयर करें धन्यवाद!