AgroStar
सभी फसलें
कृषि ज्ञान
कृषि चर्चा
अॅग्री दुकान
पराली जलाने पर लगेगा जुर्माना!
समाचारAgrostar
पराली जलाने पर लगेगा जुर्माना!
👉विकास भवन स्थित सरस हाल में मंगलवार को पराली प्रबंधन के लिए जिला स्तरीय गोष्ठी हुई। इसमें किसानों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए। चेताया गया. इसमें किसानों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए। चेताया गया कि नियमों की अनदेखी करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। गोष्ठी में कहा कि पराली जलाने से पर्यावरण प्रदूषित होता है। साथ ही स्वास्थ्य एवं कृषि भूमि पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। बताया कि पराली प्रबंधन के लिए कृषि विभाग की ओर से सिंगल कृषि यंत्रों पर अनुदान दिया जाता है। किसान इस अनुदान का लाभ उठाएं और पराली को सड़ाकर वर्मी कंपोस्ट बनाएं। वर्मी कंपोस्ट बनाने के लिए कृषि विभाग किसानों को पूसा वेस्ट डिकम्पोजर मुफ्त देगा। यह भी कहा कि पराली जलाने की घटना सामने आई तो संबंधित ग्राम प्रधान, किसान और मशीन संचालक पर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। इस मौके पर जिला पंचायत और ,जिला कृषि अधिकारी आदि मौजूद रहे। 👉स्त्रोत:-Agrostar किसान भाइयों ये जानकारी आपको कैसी लगी? हमें कमेंट करके ज़रूर बताएं और लाइक एवं शेयर करें धन्यवाद!
8
3
अन्य लेख