AgroStar
सभी फसलें
कृषि ज्ञान
कृषि चर्चा
अॅग्री दुकान
नीमकाथाना में कृषि और बागवानी पर कार्यशाला
कृषि वार्तादैनिक भास्कर
नीमकाथाना में कृषि और बागवानी पर कार्यशाला
नीमकाथाना के राजकीय एसएनकेपी पीजी कॉलेज में युवा विकास केंद्र द्वारा कृषि और बागवानी पर कार्यशाला हुई। प्राचार्य डॉ. एसएन मीणा ने इसका उद्‌घाटन किया। इस कार्यशाला में कुदरती खेती के तरीकों और रासायनिक पदार्थों से खेती पर मानव पर पड़ने वाले प्रभावों के बारे में बताया गया।
कार्यशाला के द्वितीय सत्र में केंद्रीय कृषि विभाग के पूर्व सचिव महेश कुमार मीणा ने फलदार वृक्षों के रोपण और संरक्षण की विधियों के बारे में विस्तार से समझाया। अलग-अलग सत्रों में कई विषयों के विशेषज्ञों ने छात्रों को जानकारी दी। कार्यशाला में छात्रों को जैविक खेती तैयार करने के भी तरीके समझाए गए। संदर्भ - दैनिक भास्कर, 19 दिसंबर 2018
1
0