AgroStar
सभी फसलें
कृषि ज्ञान
कृषि चर्चा
अॅग्री दुकान
नींबू वर्गीय बगीचे में फल गिरने से रोकने के उपाय
सलाहकार लेखएग्रोस्टार एग्रोनोमी सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस
नींबू वर्गीय बगीचे में फल गिरने से रोकने के उपाय
1. फल लगने के दौरान गहरी जुताई नहीं करना चाहिए।_x000D_ 2. बढ़ते फल को पर्याप्त पोषण के लिए पेड़ पर पर्याप्त नई पत्तियां होनी चाहिए। इसके लिए सिफारिश के अनुसार ही उर्वरकों का उपयोग करें।_x000D_ 3. मानसून की शुरुआत में, गोबर खाद के साथ 100 ग्राम ट्राइकोडर्मा प्रति पेड़ दें।_x000D_ 4. रासायनिक उर्वरकों के साथ, जिंक सल्फेट 200 ग्राम, बोरेक्स 250 ग्राम मिट्टी के साथ मिश्रण करके दें।_x000D_ 5. यदि आप इन उर्वरकों को छिड़काव रूप में देना चाहते हैं, तो जिंक सल्फेट 0.5% बोरॉन 0.1% का छिड़काव करें।_x000D_ 6. अंबिया बहार के दौरान पेड़ के लिए पानी के तनाव रोकें।
7. फल के उचित विकास के लिए, उचित मात्रा में पानी दें।_x000D_ 8. मॉनसून के दौरान बाग में पानी इकट्टा न होने दें।_x000D_ 9. समय-समय पर गिरे हुए फलों को तुरंत इकट्टा करें और बाग के बाहर कम्पोस्ट खाद के गड्ढे में गाड़ दें।_x000D_ 10. 10 साल से ऊपर के हर पेड़ के लिए, अधिक और बेहतर गुणवत्ता की उपज प्राप्त करने के लिए, प्रति पेड़ को सलाह अनुसार 30 किग्रा गोबर खाद, 5 किग्रा नीम केक, 500 ग्राम नाइट्रोजन, 250 ग्राम पोटाश और 100 ग्राम फॉस्फोरस घुलनशील बैक्टीरिया और 100 ग्राम अजोस्पिरिलिम दें। संदर्भ - एग्रोस्टार एग्रोनोमी सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस
483
6