AgroStar
सभी फसलें
कृषि ज्ञान
कृषि चर्चा
अॅग्री दुकान
नींबू की खेती, लाखों की कमाई!
सलाहकार लेखAgrostar
नींबू की खेती, लाखों की कमाई!
👉योजनाबद्ध ढंग से शुरू किए गए बिजनेस के सफल होने की संभावना काफी बढ़ जाती है। अगर आप सभी योजना और उसके लाभ को ध्यान में रखकर किसी बिजनेस को शुरू करते हैं। ऐसे में आपका व्यापार नई ऊंचाइयों को छू सकता है। इसी कड़ी में आज हम आपको एक खास बिजनेस के बारे में बताने वाले हैं, जिसे शुरू करके आप खूब सारा पैसा कमा सकते हैं। ये बिजनेस नींबू से जुड़ा हुआ है। इन दिनों बाजार में नींबू काफी ऊंची कीमतों में बिक रहे हैं। वहीं आमतौर पर नींबू आसानी से बाजार में 50 से 70 रुपये किलो के दाम पर बिकते हैं। नींबू में कई औषधीय गुण पाए जाते हैं। इसके अलावा गर्मियों की सीजन में इसकी काफी मांग रहती है। ऐसे में इसकी खेती करके आप खूब सारा पैसा कमा सकते हैं। अगर आप नींबू की खेती करते हैं, तो ये आपके लिए एक बेहतरीन बिजनेस साबित हो सकता है। आइए जानते हैं इसके बारे में - 👉भारत के कई इलाकों में लोग पारंपरिक खेती को छोड़कर नींबू की खेती कर रहे हैं। महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, बिहार, तेलंगाना, पूर्वी उत्तर प्रदेश राजस्थान और दिल्ली के आसपास के इलाकों में बड़े पैमाने पर नींबू की खेती की जाती है। नींबू के रस का उपयोग कई जगहों पर किया जाता है। इसका इस्तेमाल स्क्वैश, कोर्डियल और अम्ल बनाने के लिए किया जाता है। इसके अलावा नींबू का उपयोग खाने पीने की वस्तुओं में भी किया जाता है। 👉इस वजह से नींबू की मांग पूरे साल बनी रहती है। अगर आप नींबू की खेती शुरू करते हैं। इस स्थिति में आप आसानी से 1 एकड़ भूमि पर 300 से अधिक नींबू के पौधे लगा सकते हैं। नींबू का पौधा तीसरे साल से फल देने की शुरुआत कर देता है। 👉इसके पौधे में हर एक साल में तीन बार खाद डालने की जरूरत होती है। एक बार जब पेड़ तैयार हो जाता है। उसके बाद एक पौधा आसानी से 30 किलो तक फल दे देता है। नींबू का पेड़ हर एक साल में दो बार फल देता है। एक बार मई-जून के महीने में वहीं दूसरी बार नवंबर के महीने में देता है। नींबू की खेती करते समय आपको कई सावधानियां बरतने की जरूरत होती है। 👉अगर आप एक एकड़ खेत में नींबू की खेती करते हैं, तो इससे आप हर साल 7 लाख रुपये तक की कमाई कर सकते हैं। भारत में बड़े पैमाने पर लोग नींबू की खेती करके लाखों रुपये की कमाई कर रहे हैं। स्त्रोत- Agrostar, 👉किसान भाइयों ये जानकारी आपको कैसी लगी? हमें कमेंट करके ज़रूर बताएं और लाइक एवं शेयर करें धन्यवाद!
15
3