AgroStar
सभी फसलें
कृषि ज्ञान
कृषि चर्चा
अॅग्री दुकान
नए साल पर यूपी के किसानों को तोहफा!
कृषि वार्तालाइव हिन्दुस्तान
नए साल पर यूपी के किसानों को तोहफा!
👉🏻योगी सरकार प्रदेश के छोटे और मझोले किसानों को नए साल पर तोहफा देने की तैयारी कर रही है। अगले 10 दिन में लघु सिंचाई विभाग की दर्जनों नई योजनाओं को शुरू करने की तैयारी है। राज्‍य सरकार 122 करोड़ की लागत से तैयार चेकडैम, तालाब किसानों को समर्पित करेगी। साथ ही 100 करोड़ की 227 नई परियोजनाओं की शुरुआत भी होनी है। किसानों से जुड़ी इन योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्‍यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले दस दिन में कर सकते हैं। 👉🏻लगभग 122 करोड़ की लागत की लघु सिंचाई विभाग की करीब 354 योजनाओं का काम पूरा हो चुका है, जिसका बुंदेलखंड सहित 391 गांव के लोगों को फायदा मिलेगा। इसमें बुंदेलखंड पैकेज चैकडैम करीब 33 करोड़ की लागत से तैयार किया गया है। करीब 50 करोड़ की लागत से तैयार तालाब निर्माण और जीर्णोद्धार की 126 योजनाएं शामिल हैं। लगभग 100 करोड़ की लागत से 227 नई लघु सिंचाई योजनाओं की शुरुआत भी सरकार करने जा रही है। इनसे 257 गांव के लोगों को लाभ मिल सकेगा। 👉🏻इनमें जिला योजना के तहत प्रदेश भर में करीब 53 करोड़ की लागत से 139 चैकडैमों का निर्माण और लगभग 30 करोड़ की लागत से 88 तालाबों का निर्माण और जीर्णोद्धार शामिल होगा। प्रदेश में गहराते भूजल संकट को दूर करने के लिए वर्षा जल संचयन, सतही जल के कम उपभोग के साथ जल संरक्षण की विभिन्न विधाओं को प्रोत्साहित कर भूजल संवर्द्धन के प्रयास किए जा रहे हैं। नलकूपों को सौर ऊर्जा से संचालित कराया जा रहा है। किसानों को उथले, मध्यम व गहरे नलकूपों की बोरिंग सुविधा प्रदान की गई। प्रदेश में विभिन्न बांधों के सुधार व पुनर्वास की परियोजनाएं भी पूरी हो चुकी हैं। स्रोत:- Live Hindustan, 👉🏻किसान भाइयों ये जानकारी आपको कैसी लगी? हमें कमेंट करके ज़रूर बताएं और लाइक एवं शेयर करें धन्यवाद!
24
2
अन्य लेख