AgroStar
सभी फसलें
कृषि ज्ञान
कृषि चर्चा
अॅग्री दुकान
नई गन्ना प्रजाति की बुआई से बदलेगी किसानों की किस्मत!
कृषि वार्ताJagran
नई गन्ना प्रजाति की बुआई से बदलेगी किसानों की किस्मत!
नई विकसित प्रजाति कोसा-13235 की बुआई:- 👉0238 प्रजाति के विकल्प के रूप में पहली बार नई विकसित गन्ना प्रजाति कोसा-13235 प्रजाति की बुआई कराई गई। हालांकि अभी चुनिंदा किसानों को नई गन्ना प्रजाति कोसा-13235 गन्ना प्रजाति की 65 हजार गन्ना आंख देकर बुआई कराई गई है। इससे जो गन्ना उत्पादन होगा उसे अगले साल बीज के रूप में इस्तेमाल कराया जाएगा ताकि इस नई गन्ना प्रजाति का क्षेत्रफल बढ़ सके। ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि इस नई गन्ना प्रजाति में प्रतिरोधक क्षमता ज्यादा होने से रोड राट व शूट बोरर जैसी बीमारी नहीं लगती है। प्रति हेक्टेयर 1200 कुंतल उत्पादन मिलेगा। वर्तमान में किसानों को प्रति हेक्टेयर 865 कुंतल उत्पादन मिल रहा। यानी 335 कुंतल तक ज्यादा गन्ना मिलने से किसान को प्रति हेक्टेयर 1.17 लाख रुपये की ज्यादा आमदनी होगी। दूसरी प्रजाति कोल-14201 की भी हुई बुआई:- 👉ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि उक्त प्रजाति के अलावा एक दूसरी नई गन्ना प्रजाति कोल-14201 की 55 हजार गन्ना आंखों की बुआई कराई, ताकि इसे अगले साल बीज में इस्तेमाल करा सके। इस नई प्रजाति में रोग प्रतिरोधक क्षमता ज्यादा है। दोनों नई गन्ना प्रजातियों को गन्ना शोध संस्थान शाहजहांपुर ने ईजाद की। दोनों प्रजातियों में गन्ना उत्पादन साथ चीनी परता भी एक से दो प्रतिशत ज्यादा है जिससे किसानों के साथ चीनी मिलों को भी फायदा होगा। स्रोत:- Jagran, 👉प्रिय किसान भाइयों दी गई जानकारी उपयोगी लगी, तो इसे लाइक👍करें एवं अपने अन्य किसान मित्रों के साथ शेयर करें धन्यवाद!
34
6
अन्य लेख