AgroStar
सभी फसलें
कृषि ज्ञान
कृषि चर्चा
अॅग्री दुकान
धान की नई किस्में जो देंगी अधिक पैदावार!
कृषि वार्ताAgrostar
धान की नई किस्में जो देंगी अधिक पैदावार!
भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (आईसीएआर) द्वारा धान की नई किस्में विकसित की गई हैं। धान की यह किस्में अब पैदावार को बढ़ाएंगी और साथ ही किसानों को दोहरा मुनाफा भी देंगी। सी.एस.आर-46 यह धान की किस्म 130 से 135 दिन में तैयार होती है। इसमें 100 से 105 दिन बाद फूल आने शुरू हो जाते है। पौधों की लंबाई 115 सेमी. होती है। यह किस्म (NDRK 50035) के मुकाबले 36% अधिक पैदावर देती है। इसे सामान्य भूमि में उगाया जा सकता है। यह 65 क्विंटल प्रति हेक्टेयर तक पैदावर दे सकती है। यह बंजर (कलराठी) भूमि में 40 क्विंटल तक पैदावार दे देती है। सी.एस.आर-56 यह किस्म 120 से 125 दिन में तैयार होती है। इसमें 90 से 95 दिन में फूल आते हैं और पौधे 100 सेमी. तक होते है। विभिन्न प्रकार की मिट्टी से औसतन 70 क्विंटल प्रति हेक्टेयर तक उपज मिल जाती है। जबकि, नरम/लवणीय मिट्टी में 43 क्विंटल उपज मिल जाती है। सी.एस.आर-36
151
0
अन्य लेख