AgroStar
सभी फसलें
कृषि ज्ञान
कृषि चर्चा
अॅग्री दुकान
देश में 91 बांधों में पानी का भंडारण 66% से ऊपर है
कृषि वार्ताएग्रोवन
देश में 91 बांधों में पानी का भंडारण 66% से ऊपर है
पिछले हफ्ते देश के विभिन्न हिस्सों में औसत बारिश से अधिक बारिश की वजह से बांधों में पानी का भंडारण बढ़ गया है। केंद्रीय जल आयोग ने सूचित किया है कि देश के प्रमुख 91 बांधों में 103.43 बिलियन घन मीटर पानी का भंडारण है। यह जल भंडारण कुल भंडारण क्षमता का 66% है।
वर्तमान पानी का स्तर पिछले सप्ताह की तुलना में 6.7% अधिक है। पिछले साल की तुलना में यह 11% कम है। उत्तर प्रदेश के बांधों में औसतन 26% से ज्यादा जल भंडारण, पश्चिम बंगाल में 18% से ज्यादा और पंजाब में 9% से ज्यादा है ऐसा जल आयोग ने उल्लेख किया है। दक्षिण भारत में बांधों में जल भंडारण पिछले साल की तुलना में कम है। तमिलनाडु में बांधों में औसतन 10% कम जल भंडारण है। कर्नाटक, केरल में पानी का भंडारण 18% कम है। भारत के उत्तर पूर्वी और मध्य भागों में अच्छी बारिश के कारण इन क्षेत्रों में बांधों में पानी का भंडारण स्तर बढ़ गया है। पिछले हफ्ते, देश के विभिन्न हिस्सों में औसतन 28% अधिक बारिश हुई थी। इसलिए केंद्रीय जल आयोग ने सूचना दी है कि बांधों में पानी का भंडारण बढ़ गया है। संदर्भ-एग्रोवन 2अक्टूबर17
7
0