AgroStar
सभी फसलें
कृषि ज्ञान
कृषि चर्चा
अॅग्री दुकान
देश में रबी फसलों की बोनी 348 लाख हेक्टेयर पार!
कृषि वार्ताकृषक जगत
देश में रबी फसलों की बोनी 348 लाख हेक्टेयर पार!
👉🏻 30 नवम्बर 2020, देश में रबी बोनी 348 लाख हेक्टेयर पार – देश में चालू रबी सीजन में फसलों की बुवाई 348 लाख हेक्टेयर पार कर गई है जबकि गत वर्ष इस अवधि में 334 लाख हेक्टेयर में बोनी हो गई थी। यह बोनी गत वर्ष की तुलना में 13 लाख हेक्टेयर अधिक है। 👉🏻 कृषि मंत्रालय भारत सरकार के मुताबिक 27 नवंबर 2020 तक, कुल रबी फसलों को पिछले वर्ष की इसी अवधि के दौरान, 334.78 लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल के मुकाबले 348.24 लाख हेक्टेयर क्षेत्र पर बोया गया है, इस प्रकार देश में पिछले वर्ष की तुलना में 13.46 लाख हेक्टेयर क्षेत्र कवरेज में वृद्धि हुई है। किसानों ने पिछले साल के 58.73 लाख हेक्टेयर क्षेत्र के मुकाबले अब तक 61.64 लाख हेक्टेयर क्षेत्र पर तिलहनों की बुवाई की है। तिलहन के कुल क्षेत्र में औसत 4.95 लाख हेक्टेयर की वृद्धि हुई है। इसमें सरसों का पिछले साल के 53.88 लाख हेक्टेयर की तुलना में 57.44 लाख हेक्टेयर क्षेत्र को कवर किया गया है। 👉🏻 अब तक पिछले वर्ष के 150.49 लाख हेक्टेयर क्षेत्र के मुकाबले 151.58 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में गेहूं बोया गया है। गत वर्ष के 87.80 लाख हेक्टेयर क्षेत्र के मुकाबले दलहन 99.45 लाख हेक्टेयर में बोया गया हैै। वहीं मोटे अनाज का क्षेत्र पिछले साल के 28.91 लाख हेक्टेयर के मुकाबले इस बार 27.29 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में है। स्रोत:- कृषक जगत, 30 Dec. 2020, 👉🏻 प्रिय किसान भाइयों यदि आपको दी गयी जानकारी उपयोगी लगी तो इसे लाइक👍करें और अपने अन्य किसान मित्रों के साथ जरूर शेयर करें धन्यवाद।
5
0