AgroStar
सभी फसलें
कृषि ज्ञान
कृषि चर्चा
अॅग्री दुकान
देश में चीनी उत्पादन में 26% की गिरावट
कृषि वार्ताएग्रोवन
देश में चीनी उत्पादन में 26% की गिरावट
नई दिल्ली: 15 जनवरी तक देश में 440 चीनी कारखानों में गन्ने की पेराई शुरू हो गई है। इन कारखानों ने 1 अक्टूबर से 15 जनवरी के बीच 108.8 लाख टन चीनी का उत्पादन किया है। भारतीय चीनी मिल संघ के मुताबिक चीनी के उत्पादन में पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 26.2% की गिरावट देखी गई।
पिछले साल की तुलना में इस साल देश में कम कारखानों का संचालन शुरू हुआ है। 15 जनवरी तक, 440 चीनी कारखानों में गन्ने की पेराई शुरू हुई। जबकि पिछले साल समान अवधि में, 511 चीनी कारखानों में पेराई शुरू हुई थी। कर्नाटक में 63 चीनी कारखानों ने 21.9 लाख टन चीनी का उत्पादन किया है। पिछले साल की समान अवधि के दौरान 65 चीनी कारखानों ने 26.8 लाख टन चीनी का उत्पादन किया था। कर्नाटक, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के बाद चीनी का तीसरा सबसे बड़ा उत्पादक राज्य है। देश में 2018-19 में चीनी कारखानों पर साढ़े चार हजार करोड़ रुपये का बकाया है। स्रोत – अग्रोवन, 20 जनवरी 2020 यदि आपको यह जानकारी उपयोगी लगे, तो फोटो के नीचे दिए पीले अंगूठे के निशान पर क्लिक करें और नीचे दिए विकल्पों के माध्यम से अपने सभी किसान मित्रों के साथ साझा करें।
55
0