AgroStar
सभी फसलें
कृषि ज्ञान
कृषि चर्चा
अॅग्री दुकान
देखिये, ई-श्रम कार्ड पोर्टल की संपूर्ण जानकारी!
समाचारSarkariprep
देखिये, ई-श्रम कार्ड पोर्टल की संपूर्ण जानकारी!
👉केंद्र सरकार ने भारत के सभी राज्यों के गरीब मजदूर नागरिकों के हित के लिए ई-श्रम योजना का शुभारंभ किया है। e-Shram Card के अंतर्गत श्रमिकों को उनके कौशल के अनुसार रोजगार प्रदान किया जावेगा। ई-श्रमिक कार्ड के लाभ लेने के लिए इच्छुक भारतीय नागरिक श्रम और रोजगार मंत्रालय के ऑफिशियल वेबसाइट eshram.gov.in के माध्यम से e-Shram Card Registration घर बैठे कर सकते हैं। e-Shram Portal से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे - ई-श्रम पोर्टल पंजीकरण प्रक्रिया, लॉगइन, उद्देश्य, लाभ, विशेषताएं, पात्रता, महत्वपूर्ण दस्तावेज इत्यादि के बारे में नीचे अवलोकन कर सकते हैं। E Shram Card Portal दिहाड़ी मजदूरी करने वालों के फायदे के लिए केंद्र सरकार ने लॉन्च किया हैं। ई-श्रम कार्ड रजिस्ट्रेशन कराते ही मजदूरों को अपने-आप कई सुविधाएं मिलने लगेगा। 👉ऑफिशियल वेबसाइट- eshram.gov.in ई-श्रमिक कार्ड योजना का उद्देश्य:- 👉E Shram Card के अंतर्गत निर्माण श्रमिक, प्रवासी श्रमिक और प्लेटफार्म श्रमिक, स्ट्रीट वेंडर, घरेलू श्रमिक, कृषि श्रमिक आदि सहित सभी असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों का केंद्रीकृत डेटाबेस का निर्माण करना है। ई-श्रम पोर्टल सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के कार्यान्वयन में सुधार करने के उद्देश्य से भी आरंभ किया गया है। ई-श्रम पोर्टल के माध्यम से सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का एकीकरण किया जावेगा। e-Shram Portal के माध्यम से श्रमिकों को उनके कौशल के अनुसार रोजगार प्राप्त करने में सहायक होगा। इसके अलावा ई-श्रम कार्ड पोर्टल भविष्य में कोविड-19 जैसे किसी भी राष्ट्रीयसंकट से निपटने के लिए व्यापक डाटाबेस भी प्रदान करेगा। योग्यता एवं पात्रता:- 👉E-Shramik Card की लाभ लेने के लिए इच्छुक लोग ई-श्रमिक कार्ड पंजीकरण पात्रता विवरण की जानकारी नीचे तालिका पर जांच कर सकते हैं :- 👉नागरिकता- भारतीय 👉आयु सीमा- 18 - 59 ई-श्रम कार्ड के लिए आवश्यक दस्तावेज:- 1. आधार कार्ड 2. पासपोर्ट साइज फोटो 3. मोबाइल नंबर 4. बैंक खाता विवरण महत्वपूर्ण तिथियां :- 👉E-Shram Card Registration प्रक्रिया प्रारंभ हो चुका है। ई-श्रम कार्ड रजिस्ट्रेशन तिथि एवं अन्य जानकारी नीचे तालिका पर जांच कर सकते हैं। 👉घोषणा दिनांक- 26/08/2021 👉आवेदन शुरू तिथि- 26/08/2021 ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया:- 👉ई-श्रम कार्ड ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने वाले भारतीय ई-श्रम कार्ड पोर्टल वेबसाइट eshram.gov.in के माध्यम से पंजीकरण कर सकते हैं। e-Shram Card Online Registration करने के लिए नीचे दिए गए निर्देशों का पालन करें:- ★ सबसे पहले नीचे दिये गये अधिसूचना लिंक को क्लिक करके योजना से जुड़ी विस्तृत जानकारी अवलोकन कर लेवे। ★ उसके बाद ऑनलाइन फॉर्म लिंक क्लिक करें। ★ मुख्य पृष्ठ पर e-Shram Card Registration लिंक पर क्लिक करें। ★ अब आपके सामने एक नई विंडो खुलेगी, जिसमें आपको आपना आवेदन फॉर्म भरना होगा। ★ अंत में सबमिट करने के बाद E-Shram Registration Form का प्रिंट आउट कर ले। स्रोत:- Sarkariprep, 👉प्रिय किसान भाइयों दी गई उपयोगी जानकारी को लाइक 👍 करें एवं अपने अन्य किसान मित्रों के साथ शेयर करें धन्यवाद!
16
2
अन्य लेख