AgroStar
सभी फसलें
कृषि ज्ञान
कृषि चर्चा
अॅग्री दुकान
कीट जीवन चक्रएग्रोस्टार एग्रोनोमी सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस
थ्रिप्स का जीवन चक्र
आर्थिक महत्व: आम तौर पर कपास, मिर्च, प्याज, लहसुन और विभिन्न फलों की फसलों जैसे सभी प्रकार की फसलों के लिए हानिकारक है। कुछ प्रजातियां वायरल रोगों को फैलाती हैं।
जीवन चक्र:_x000D_ अंडा: मादा कीट पत्तियों के ऊतक में लगभग 50 से 60 अंडे देती है। अंडे की अवधि लगभग 4 से 9 दिनों की होती है।_x000D_ निम्फ: उभरे हुये निम्फ पंख रहित,और हल्के पीले रंग की होती हैं। निम्फ की अवधि लगभग 4 से 6 दिन की होती है।_x000D_ कोषावस्था: निम्फ जमीन के नीचे जाते हैं और पत्तियों के नीचे और मिट्टी में 2.5 सेंटीमीटर की गहराई पर प्यूपा अवस्था लेते हैं।_x000D_ प्रौढ़: उभरते हुए वयस्कों की लंबाई 1 से 2 मिमी होती है और भूरे / काले रंग के पंखों के साथ पीले होते हैं। प्रौढ़ बहुत सक्रिय हैं।_x000D_ नियंत्रण उपाय:_x000D_ • शुरूआत में नीम आधार कीटनाशक या सूक्ष्म कीटनाशक का छिड़काव करें।_x000D_ • अधिक प्रकोप होने पर बुप्रोफेजिन 25. एससी@ 20 मिली या क्लोथियनिडिन 50 डब्ल्यूजी@ 5 ग्राम या डायफेनथियुरोन 50 डब्ल्यूपी@ 10 ग्राम या स्पिनोसैड 45 एससी@ 7 मिली या साइंट्रानिलिप्रोएल 10.26 ओडी @ 10 मि.लि / लीटर प्रति 10 लीटर पानी में घोलकर छिड़काव करें।_x000D_ स्रोत: एग्रोस्टार एग्रोनॉमी सेंटर एक्सीलेंस_x000D_ यदि आपको यह जानकारी उपयोगी लगे, तो फोटो के नीचे दिए पीले अंगूठे के निशान पर क्लिक करें और नीचे दिए विकल्पों के माध्यम से अपने सभी किसान मित्रों के साथ साझा करें।_x000D_
157
0