गुरु ज्ञानAgroStar
तरबूज में फल मक्खी का नियंत्रण!
● फल मक्खी ज्यादातर कोमल फलों पर ही अंडे देती है।
● मक्खी अपने अंडे देने वाले भाग से फलों में छेद कर हानि पहुंचाती है इन छेदों से फलों का रस निकलता हुआ दिखाई देता है।
● इससे यह छेद ग्रसित फल सड़ने लगता है।
● मैगट फलों में छेद कर गूदा एवं मुलायम बीजों को खाते हैं, जिसके कारण फल परिपक्व होने के पहले ही गिर जाता है।
● खेत में पौधों की रोपाई से पहले खेत की गहरी जुताई करें। इससे मिट्टी में पहले से मौजूद प्यूपा नष्ट हो जाएंगे।
● इस किट के नियंत्रण हेतु कीट को आकर्षित करने के लिए प्रति एकड़ भूमि में 5 से 6 फेरोमोन ट्रैप लगाएं और इसके ल्यूर को 25 दिन के अंतराल से बदले।
● ल्यूर(गंधपाश) से मादा कीट आकर्षित हो कर फंस जाती हैं।
● स्त्रोत:- AgroStar
किसान भाइयों ये जानकारी आपको कैसी लगी? हमें कमेंट 💬करके ज़रूर बताएं और लाइक 👍एवं शेयर करें धन्यवाद।