AgroStar
सभी फसलें
कृषि ज्ञान
कृषि चर्चा
अॅग्री दुकान
ठंड का मध्यम प्रभाव और मौसम धुंधला रहेगा
मौसम अपडेटडॉ. रामचंद्र साबळे (वरिष्ठ कृषि मौसम वैज्ञानिक )
ठंड का मध्यम प्रभाव और मौसम धुंधला रहेगा
महाराष्ट्र, कर्नाटक और केरल के पश्चिमी तट पर 1014 हेप्टापास्कल हवा का दबाव बना रहेगा और पूर्वी तट पर उतना ही अधिक हवा का दाब होने से हवा की दिशा उत्तर से पश्चिम की ओर रहेगी। यहां ठंड का प्रभाव मध्यम रहेगा और न्यूनतम तापमान में ज्यादा कमी नहीं आएगी। 12 जनवरी को गुजरात में 1014 हेप्टापास्कल और महाराष्ट्र में 1016 हेप्टापास्कल दबाव बना रहेगा। राजस्थान, उत्तरप्रदेश, कश्मीर, हिमाचल प्रदेश के क्षेत्र में ठंड का प्रभाव अधिक रहेगा। 13 और 14 जनवरी को ठंड का प्रभाव कायम रहेगा। क्योंकि गुजरात और मध्यप्रदेश की सीमा से दक्षिण तक 1016 हेप्टापास्कल हवा का दबाव बढ़ेगा।
इससे न्यूनतम तापमान में कमी आएगी। जम्मू और सभी हिमालय क्षेत्रों में बर्फबारी की आशंका है। _x000D_ डॉ. रामचंद्र साबले (वरिष्ठ कृषि मौसम वैज्ञानिक)
68
0
अन्य लेख