AgroStar
सभी फसलें
कृषि ज्ञान
कृषि चर्चा
अॅग्री दुकान
जैविक खेती के लिए भारी छूट
कृषि वार्ताAgrostar
जैविक खेती के लिए भारी छूट
🌱जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा कई योजनाएँ चलाई जा रही है। इसके लिए किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार द्वारा भारी अनुदान भी दिया जाता है। इस कड़ी में राजस्थान सरकार ने राज्य में जैविक खेती करने वाले किसानों को 5-5 हजार रुपए का अनुदान देने का फैसला लिया है। इसके लिए सरकार द्वारा किसानों को जैविक बीज, जैव उर्वरक एवं कीटनाशी भी उपलब्ध कराए जाएंगे। 🌱सरकार ने 1.20 लाख हेक्टेयर क्षेत्र को जैविक में परिवर्तित करने के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की है। इसके तहत किसानों को जैविक बीज, जैव उर्वरक एवं कीटनाशी उपलब्ध कराए जाएंगे। 🌱50 हजार किसानों को दिया जाएगा योजना का लाभ:- इस वर्ष 1.20 लाख हेक्टेयर क्षेत्र को जैविक में परिवर्तित कर कृषकों को लाभान्वित किया जाएगा। इसमें लगभग 23.57 करोड़ रुपए की लागत आएगी। इसी प्रकार, 50 हजार कृषकों को जैविक खेती हेतु प्रति कृषक 5000 रुपए का अनुदान भी दिया जाएगा। इस राशि से कृषक खेतों की उर्वरकता बढ़ाने के लिए कार्य करेंगे। 🌱सरकार से परियोजना प्रतिवेदन की स्वीकृति प्राप्त होने तक कृषक चयन, कृषक समूह गठन, मास्टर ट्रेनर्स प्रशिक्षण आदि गतिविधियों के लिए राज्य निधि से 5 करोड़ रुपए की भी स्वीकृति प्रदान की है। 🌱स्रोत:-AgroStar किसान भाइयों ये जानकारी आपको कैसी लगी? हमें कमेंट करके ज़रूर बताएं और लाइक एवं शेयर करें धन्यवाद!
27
4
अन्य लेख