सलाहकार लेखएग्रोस्टार एग्रोनोमी सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस
जीरे की फसल की उचित वृद्धि एवं फूलों की संख्या में बढ़वार के लिए!
किसान भाइयों इस समय जीरे की फसल वृद्धि विकास के साथ साथ पुष्पावस्था पर है। जीरे की फसल से अधिक एवं गुणवत्ता पूर्ण उत्पादन प्राप्त करने के लिए पौधों के विकास के साथ उनमे सही मात्रा में फूल भी आने चाहिए। इसके लिए पौधों की बढ़वार के लिए पानी में घुलनशील उर्वरक 19:19:19 @ 75 ग्राम एवं फूलों की वृद्धि एवं फैलाव के लिए 12:61:0 @ 75 ग्राम साथ ही फूल एवं फलों की वृद्धि विकास के लिए 0:52:34 @ 75 ग्राम सूक्ष्म पोषक तत्व @15 ग्राम प्रति पंप छिड़काव करें। एवं जिब्रेलिक एसिड 0.001% एल @ 30 मिली प्रति पंप छिड़काव करें।
स्रोत:- एग्रोस्टार एग्रोनोमी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस,
प्रिय किसान भाइयों अपनाएं एग्रोस्टार का बेहतर कृषि ज्ञान और बने एक सफल किसान। दी गई जानकारी उपयोगी लगी, तो इसे लाइक 👍 करें एवं अपने अन्य किसान मित्रों के साथ शेयर करें धन्यवाद!