AgroStar
सभी फसलें
कृषि ज्ञान
कृषि चर्चा
अॅग्री दुकान
जामुन की नई किस्म विकसित की
कृषि वार्ताAgrostar
जामुन की नई किस्म विकसित की
वैज्ञानिकों ने बीस साल के कठिन प्रयासों के बाद जामुन की जामवंत किस्म को विकसित किया है। इस किस्म की खास बात यह है कि यह किस्म मधुमेह की रोकथाम में कारगार और एंटी ऑक्साइड गुणों से काफी भरपूर होती है। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद से संबंधित केंद्रीय उपोष्ण बागवानी लखनऊ के वैज्ञानिकों ने करीब दो दशकों के अनुसंधान के बाद जामवंत को तैयार किया है।_x000D_ इसमें बिल्कुल भी कसैलापन नहीं होता है। साथ ही 90 से 92 प्रतिशत तक गूदा ही होता है। इसकी गुठली भी काफी ज्यादा छोटी होती है। जामुन के विशाल पेड़ की जगह पर इसके पेड़ को संस्थान ने बौना और सघन शाखाओं वाला बनाया है। जामवंत जामुन की किस्म पूरी तरह से एंटीडायबिटिक और बायोएक्टिव तत्वों से भरपूर होती है। जामुन जामवंत का औसत वजन 24.05 ग्राम है। इसके गूदे में अपेक्षाकृत हाई एस्कॉर्बिक एसिड के कारण इसको पोषक तत्वों से धनी बनाता है। _x000D_ स्रोत – Agrostar, 31 जुलाई
23
0
अन्य लेख