AgroStar
सभी फसलें
कृषि ज्ञान
कृषि चर्चा
अॅग्री दुकान
जाने गैस सिलेंडर की कीमत में कितनी मिलेगी सब्सिडी?
समाचारSRB Post
जाने गैस सिलेंडर की कीमत में कितनी मिलेगी सब्सिडी?
👉पेट्रोल-डीजल के दाम जहां आसमान छू रहे हैं, वहीं अब रसोई गैस के दाम भी कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं | आपको बता दें कि तेल कंपनियां हर महीने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों की समीक्षा का काम करती हैं, जबकि हर राज्य में टैक्स अलग-अलग होता है और उसी हिसाब से एलपीजी के दाम अलग-अलग होते हैं। आज जुलाई महीने का आखिरी दिन है | 👉अब अगस्त के पहले दिन से देखना होगा कि एलपीजी के दाम घटते हैं या कंपनियां इसे बढ़ाती हैं या नहीं। हालांकि इस महीने जनता को राहत मिलने की उम्मीद है। आपको बता दें कि पिछले महीने तेल विपणन कंपनियों ने 14.2 किलोग्राम एलपीजी रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में 25.50 रुपये की बढ़ोतरी की थी। वहीं, 19 किलो के सिलेंडर में 76 रुपये की बढ़ोतरी की गई। 👉यहां बता दें कि ग्राहकों के खाते में करीब 75 रुपये प्रति सिलेंडर की मामूली सब्सिडी भी आ रही है। अब 14.2 किलो के Liquefied Petroleum Gas घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत नौ सौ रुपए के पार पहुंच गई है। इस बीच, आइए आपको बताते हैं कि आपके खाते में सब्सिडी की राशि कैसे आएगी। सब्सिडी चेक करने का यह है आसान तरीका - - सबसे पहले अपने फोन या कंप्यूटर में इंटरनेट को ओपन करें। - इसके बाद फोन के ब्राउजर में जाकर www.mylpg.in लिखकर ओपन करें। - इसके बाद आपको दाईं ओर गैस कंपनियों के गैस सिलेंडर की फोटो दिखाई देगी। आपका सेवा - प्रदाता जो भी हो, गैस सिलेंडर के फोटो पर क्लिक करें। - फिर एक नई विंडो खुलेगी जो आपके गैस सर्विस प्रोवाइडर की होगी। - इसके बाद ऊपर दाईं ओर साइन-इन और न्यू यूजर का विकल्प दिखाई देगा, उस पर टैप करें। -अगर आपकी आईडी पहले ही बन चुकी है तो आपको साइन इन करना होगा। -अगर आईडी नहीं है तो आपको न्यू यूजर पर टैप करना होगा। वेबसाइट पर लॉग इन करें। - इसके बाद जो विंडो खुलेगी उसमें आपको दाईं ओर View Cylinder Booking History का विकल्प दिखाई देगा। इस पर टैप करें। - टैप करने के बाद आपको यहां से जानकारी मिल जाएगी कि आपको किस सिलेंडर पर कितनी सब्सिडी दी गई है और कब दी गई है। -वहीं, अगर आपने गैस बुक की है और आपको सब्सिडी का पैसा नहीं मिला है तो आपको फीडबैक बटन पर क्लिक करना होगा। यहां से आप सब्सिडी का पैसा नहीं मिलने की शिकायत भी दर्ज करा सकते हैं! - इसके अलावा अगर आपने अभी तक (Liquefied Petroleum Gas) आईडी को अपने खाते से लिंक नहीं किया है तो आप डिस्ट्रीब्यूटर के पास जाकर करवा लें। - इतना ही नहीं आप फ्री में 18002333555 पर कॉल करके शिकायत दर्ज करा सकते हैं। स्त्रोत:- News18 👉🏻किसान भाइयों ये जानकारी आपको कैसी लगी? हमें कमेंट करके ज़रूर बताएं और लाइक एवं शेयर करें धन्यवाद!
10
2
अन्य लेख