AgroStar
सभी फसलें
कृषि ज्ञान
कृषि चर्चा
अॅग्री दुकान
जाने क्या है जीवन लक्ष्य योजना?
कृषि वार्ताNews24
जाने क्या है जीवन लक्ष्य योजना?
👉 लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी में अक्सर देखा जाता है कि धारक की डेथ के बाद ही पॉलिसी का पूरा हिसाब हो जाता है। पर LIC की ये इकलौती ऐसी पॉलिसी है जिसमें धारक की डेथ के बाद बिना प्रीमियम दिए पॉलिसी चलती रहती है और मैच्योरिटी के टाइम पर नॉमिनी को बोनस के साथ पूरी रकम और पॉलिसी की अवधि के दौरान बच्चों की पढ़ाई के लिए कैशबैक देती है। 👉 कोरोना की दूसरी लहर के बाद लाइफ इंश्योरेंस की ओर लोगों का झुकाव तेजी से बढ़ा है। अक्सर देखा जाता है कि LIC की किसी स्कीम में धारक की डेथ के बाद ही पॉलिसी का पूरा हिसाब कर दिया जाता है। पर एलआईसी का जीवन लक्ष्य (Jeevan Lakshya) अकेली ऐसी स्कीम है जिसमें पॉलिसी धारक की डेथ के बाद बिना प्रीमियम दिए पॉलिसी चलती रहती है और मैच्योरिटी के टाइम पर नॉमिनी को बोनस के साथ पूरी रकम और पॉलिसी की अवधि के दौरान बच्चों की पढ़ाई के लिए कैशबैक देती है। 👉 LIC इसे जीवन लक्ष्य (Jeevan Lakshya) के नाम से इंट्रोड्यूज करती है पर लोग इसे कन्यादान पॉलिसी के नाम से भी जानते हैं। कन्यादान पॉलिसी इसलिए कि पिता अक्सर बेटी की पढ़ाई और शादी के लिए इस पॉलिसी को परचेज करता है। पॉलिसी अपनी मैच्योरिटी पर अच्छी-खासी रकम दे देती है जिससे बिटिया की शादी धूम-धाम से हो जाती है। इस पॉलिसी में निवेश करने पर इनकम टैक्स में डेढ़ लाख रुपए तक की छूट मिलती है। 👉 पॉलिसी लेने वाले की नॉर्मल डेथ पर सम इंयश्योर्ड अमाउंट और एक्सीडेंटल डेथ होने पर इंश्योर्ड अमाउंट का दोगुना फैमिली को दिया जाता है और साथ ही बच्चों के एजुकेशन के लिए पॉलिसी की मैच्योरिटी तक हर साल सम इंश्योर्ड अमाउंट का 10 फीसदी दिया जाता है। 👉 इस पॉलिसी लेने वाले की उम्र मिनिमम 18 साल से मैक्सिमम 50 साल की बीच होनी चाहिए। इस योजना में निवेश करने वाले व्यक्ति को इनकम टैक्स में डेढ़ लाख रुपए तक की छूट मिलती है। 👉 मान लीजिए कि A ने ये पॉलिसी 40 साल की उम्र में परचेज की है। इसमें उन्होंने अपनी बेटी B को नॉमिनी बनाया है। सम इंश्योर्ड अमाउंट 5 लाख है। ये पॉलिसी उन्होंने 25 साल के लिए ली है। ऐसे में उन्हें 22 साल तक 27000 सालाना के करीब प्रीमियम जमा करना होगा। पॉलिसी की मैच्योरिटी पर 13 लाख के आसपास नॉमिनी को मिलेंगे। यदि पॉलिसी शुरू करने के बाद A की किसी बीमारी या कोरोना से डेथ हो जाती है तो फैमिली को 5 लाख रुपए मिलेंगे। स्त्रोत:- News24 👉 प्रिय किसान भाइयों अपनाएं एग्रोस्टार का बेहतर कृषि ज्ञान और बने एक सफल किसान। दी गई जानकारी उपयोगी लगी, तो इसे लाइक 👍 करें एवं अपने अन्य किसान मित्रों के साथ शेयर करें धन्यवाद!
12
2
अन्य लेख