AgroStar
सभी फसलें
कृषि ज्ञान
कृषि चर्चा
अॅग्री दुकान
जानें एक पौधे से 200 टमाटर लेने का अनोखा तरीका!
सलाहकार लेखAgrostar
जानें एक पौधे से 200 टमाटर लेने का अनोखा तरीका!
👉🏻मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के छोटे से गांव कुमठी के किसान सुभाष गुर्जर ने टमाटर की आधुनिक खेती करके एक नई मिसाल कायम की है। लिहाजा उन्हें टमाटर की खेती से लाखों की रुपये की कमाई हो रही है। उन्हें यह सफलता तब मिली जब उन्होंने पारंपरिक खेती को छोड़कर आधुनिक तकनीक का दामन थामा। तो आइये जानते हैं सुभाष की टमाटर की आधुनिक खेती का तरीका - 👉🏻हर पौधे में 200 सौ टमाटर:- सुभाष ने अपने एक एकड़ के नेट हाउस में मल्चिंग टेक्नीक से टमाटर के करीब 10 हजार पौधे लगाए। यह पौधे उन्होंने जुलाई महीने में लगाए थे। बीज के सही चुनाव और खाद-सिंचाई के सही समन्वय से उन्होंने यह पौधे तैयार किए। आख़िरकार सुभाष की मेहनत रंग लाई और उनके टमाटर के पौधे करीब 9 फीट के हो गए और हर पौधे में 200-200 टमाटर लगे हैं। अब उन्होंने टमाटर की तुड़ाई शुरू कर बाजार में पहुंचाना शुरू कर दिया है। 👉🏻शॉवर का उपयोग:- सुभाष ने आगे बताया कि उन्होंने पौधों के अच्छे विकास के लिए नेट हाउस में पौधों के ऊपर शॉवर लगाए। नेट हाउस का तापमान बढ़ने पर वे शॉवर की मदद से पौधों के ऊपर पानी का छिड़काव करते हैं। जिससे तापमान पौधे के अच्छे विकास के अनुकूल हो जाता है। सुभाष ने बताए कि उन्होंने बीज खरीदी से लेकर अब तक पौने दो लाख रुपये का खर्च कर दिया है। 8 महीने के बाद अब पौधों में टमाटर की बंपर पैदावार हो रही है। यह पौधे अगले 5 महीनों तक फल देंगे। जिससे उन्हें 4 लाख रुपये का मुनाफा होने की संभावना है। 👉🏻सरकारीअनुदान:- सुभाष ने नेट शेड के लिए राष्ट्रीय कृषि विकास योजनांतर्गत क्लस्टर के अंतर्गत जिला उद्यानिकी विभाग खंडवा से सब्जियों की खेती के लिए 34 लाख का लोन लिया। जिसमें सरकार ने उन्हें लगभग 17 लाख रुपये की सब्सिडी प्रदान की। टमाटर की खेती से पहले सुभाष इसमें खीरा और शिमला मिर्च की खेती ले चुके हैं। हर खेती से उन्हें 4 लाख रुपये तक का मुनाफा होता है। 👉🏻 खेती तथा खेती सम्बंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए कृषि ज्ञान को फॉलो करें। फॉलो करने के लिए अभी क्लिक ulink://android.agrostar.in/publicProfile?userId=558020 करें।
15
0
अन्य लेख