AgroStar
सभी फसलें
कृषि ज्ञान
कृषि चर्चा
अॅग्री दुकान
जानें, अगले 24 घंटे के मौसम का हाल!
मानसून समाचारSkymet
जानें, अगले 24 घंटे के मौसम का हाल!
उत्तरी मध्य प्रदेश तथा उससे सटे दक्षिणी उत्तर प्रदेश के भागों पर हवा का निम्न दवाब का क्षेत्र विकसित है। एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तर-पूर्वी असम और उससे सटे अरुणाचल प्रदेश के भागों पर बना हुआ है। इसकी वजह से अगले 24 घंटों के दौरान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, पूर्वी और मध्य उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड के हिस्से सहित असम और मेघालय के हिस्सों में मानसून के सक्रिय रहने की संभावना है। जबकि, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी राजस्थान और कच्छ के हिस्सों में मानसून कमजोर बने रहने के आसार हैं। इसके अलावा, देश के बाकी हिस्सों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज की जा सकती है। स्रोत - स्काईमेट, 11-09-2019
यदि आपको यह जानकारी उपयोगी लगे, तो फोटो के नीचे दिए पीले अंगूठे के निशान पर क्लिक करें और नीचे दिए विकल्पों के माध्यम से अपने सभी किसान मित्रों के साथ साझा करें।
48
0