AgroStar
सभी फसलें
कृषि ज्ञान
कृषि चर्चा
अॅग्री दुकान
जानिये कैसे उगाया इस किसान ने 17 किलो का पत्ता गोभी का फूल!
कृषि वार्ताकृषक जगत
जानिये कैसे उगाया इस किसान ने 17 किलो का पत्ता गोभी का फूल!
👉🏻जैविक खेती से उगाया 17 किलो का पत्ता गोभी का फूल:- किसान भाइयों शीर्षक देखकर चौंकिए मत। यह बिलकुल हक़ीक़त है कि लाहौल के रलिंग गांव के एक किसान श्री सुनील कुमार ने अपने खेत में जैविक खेती के जरिए 17.2 किलो का पत्ता गोभी का फूल उगाकर कृषि विश्वविद्यलाय एवं कृषि वैज्ञानिकों को हैरत में डाल दिया है। इस चमत्कारिक उत्पादन की तकनीक समझने अब कई किसान उनसे समय लेकर मिलने पहुँच रहे हैं। सोशल मीडिया पर यह खबर खूब पसंद की जा रही है। 👉🏻उल्लेखनीय है कि लाहौल के रलिंग गांव के स्नातक किसान श्री सुनील कुमार शुरू से जैविक खेती के पक्षधर रहे हैं और उसी के अनुसार पूरे परिवार ने जैविक खेती पर ध्यान दिया। कुछ नया प्रयोग करने के तहत उन्होंने यह 17.2 किलो का पत्ता गोभी का फूल उगाया है। बता दें कि आम तौर पर पत्ता गोभी का फूल दो किलो तक का होता है ,लेकिन इसका वजन 17 किलो से भी अधिक होने के कारण यह देश के कृषि विश्वविद्यालयों और कृषि वैज्ञानिकों के लिए कौतुहल का विषय बन गया है। 17 किलो से अधिक वजनी इस पत्ता गोभी के फूल की चर्चा चहुँ ओर फैलने से अन्य किसानों में भी जिज्ञासा जगी है और यह तकनीक समझने वे श्री सुनील कुमार से समय लेकर उन तक पहुँचने लगे हैं। वाकई इतना वजनी पत्ता गोभी का फूल इसके पहले देखने -सुनने में नहीं आया है। 👉🏻 खेती तथा खेती सम्बंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए कृषि ज्ञान को फॉलो करें। फॉलो करने के लिए अभी क्लिक ulink://android.agrostar.in/publicProfile?userId=558020 करें।
स्रोत:- कृषक जगत, प्रिय किसान भाइयों दी गई जानकारी उपयोगी लगी, तो इसे लाइक👍करें एवं अपने अन्य किसान मित्रों के साथ शेयर करें धन्यवाद!
10
2
अन्य लेख