AgroStar
सभी फसलें
कृषि ज्ञान
कृषि चर्चा
अॅग्री दुकान
जानिये, अपने शरीर के बारे में कुछ रोचक तथ्य!
मजेदारHindi one India
जानिये, अपने शरीर के बारे में कुछ रोचक तथ्य!
👉🏻मानव शरीर की संरचना जितनी अद्भुत है उतनी ही जटिल भी है। यह एक ऐसा विषय बन गया है जिस पर सदियों से शोध होते ही आएं हैं और भविष्य में भी होते ही रहेंगे। इसलिए अगर मानव शरीर से जुड़े नए और रोचक तथ्य आपके समक्ष प्रस्तुत हो तो इसमें कोई अचरज नहीं होगा। लेकिन फिर भी मानव शरीर का किस्सा बहुत ही रोमांचक है। कुछ चीजें तो हमारे दैनिक जीवन से ही जुड़ी हैं पर फिर भी हम उस पर गौर नहीं करते। आज हम आपको मानव शरीर से जुड़े ऐसे ही कुछ नवीन और रोचक तथ्य बताएंगे जिनसे संभवत: आप परिचित नहीं होंगे.. रात में ज्यादा चलता है दिमाग:- 👉🏻दिमाग दिन से ज्यादा रात में सक्रिय रहता है। इसके पीछे क्या कारण है वैज्ञानिक भी नहीं जानते। आईक्यु से ज्यादा सपने:- 👉🏻आईक्यु जितना तेज होता है उतने ही ज्यादा सपने आते हैं। इस अंगुली का नाखून बढ़ता है तेज:- 👉🏻अन्य अंगुलियों की अपेक्षा बीच वाली अंगुली के नाखून तेजी से बढ़ते हैं। पैर के नाखूनों की तुलना में हाथ के नाखून चार गुना तेज बढ़ते हैं। पुरुष लेते हैं कम झपकी:- 👉🏻पुरुषों की तुलना में महिलाएं दुगनी झपकियाँ लेती हैं। महिलाओं में सूंघने की क्षमता पुरुषों से ज्यादा बेहतर होती है। पुरुषों में वसा दहन तेज:- 👉🏻पुरुषों में वसा महिलाओं की तुलना में जल्दी जलता है प्रति दिन 50 कैलोरी की दर से। स्वीमिंग पुल जितना लार:- 👉🏻अपने जीवन काल के दौरान आप इतना थूकते हैं कि उस लार से दो स्वीमिंग पुल भर सकते हैं। बच्चों की आँखे होती हैं नीली:- 👉🏻बच्चे हमेशा नीली आँखों के साथ पैदा होते हैं। उनकी आँखों में मेलेनिन को जमने में समय लगता है। ज्यादा खाने से कान कमजोर:- 👉🏻बहुत ज्यादा खाने के बाद, सुनने की क्षमता कम हो जाती है। लार से ही है स्वाद:- 👉🏻अगर आपका लार भोजन के साथ नहीं मिल पाता तो आप भोजन का स्वाद नहीं महसूस कर पाएंगे। शोर का प्रभाव पुतली पर:- 👉🏻शोर से आपकी आँखों की पुतलियाँ चौड़ी हो जाती है। आँखों का आकार:- 👉🏻जन्म के बाद आँखों का आकार नहीं बढ़ता लेकिन नाक और कान का विकास नहीं रुकता। जीभ सबसे मजबूत:- 👉🏻मानव शरीर में सबसे मजबूत मांसपेशी मनुष्य की जीभ होती है। शरीर की आधी ह्ड्डियाँ हाथ पैर में:- 👉🏻मनुष्य के शरीर की आधी हड्डियाँ हाथ और पैर की हड्डियों में समाहित होती है। 👉🏻खेती तथा खेती सम्बंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए कृषि ज्ञान को फॉलो करें। फॉलो करने के लिए अभी ulink://android.agrostar.in/publicProfile?userId=558020 क्लिक करें। स्रोत:- Hindi One India 👉🏻प्रिय किसान भाइयों अपनाएं एग्रोस्टार का बेहतर कृषि ज्ञान और बने एक सफल किसान। यदि दी गई जानकारी आपको उपयोगी लगी, तो इसे लाइक👍🏻करें एवं अपने अन्य किसान मित्रों के साथ शेयर करें धन्यवाद!
13
2
अन्य लेख