AgroStar
सभी फसलें
कृषि ज्ञान
कृषि चर्चा
अॅग्री दुकान
जानिए, लेजर लैंड लेवलर क्या है और कितनी कीमत है?
अंतरराष्ट्रीय कृषिएग्रोस्टार एग्रोनोमी सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस
जानिए, लेजर लैंड लेवलर क्या है और कितनी कीमत है?
👉🏻 Laser Land Leveler लेजर ट्राण्समीटर, लेजर रिसीवर, विद्युत नियन्त्रित पॅनल, जुडंवा सोलेन्याइड हाईड्रोलिक नियन्त्रित वाल्व, दो पहिये और समतल करने वाले बकेट से मिलकर बना होता है। 👉🏻 लेजर ट्रॉन्समीटर लेजर किरणों को भेजता है जो कि समतल बकेट पर लगे लेजर रिसीवर द्वारा रोका जाता है। रिसीवर से प्राप्त होने वाले सिग्नल को ट्रैक्टर पर लगी कन्ट्रोल पैनल ग्रहण कर हाइड्रोलिक कन्ट्रोल बाल्व को खोलती एवं बंद करती है। जिससे बकेट को आवश्यकतानुसार ऊपर उठाया व गिराया जा सकता है। 👉🏻 कुछ लेजर ट्रॉन्समीटर में अत्यधिक ढलानों में 0.01% से 15% तक को श्रेणीकत ढाल बनाने की क्षमता होती है तथा ढाल युक्त खेतों में दो तरफा नियन्त्रित रखता है। समतल करने वाली बकेट ट्रैक्टर के थ्री पाइंट लिंकेज पर अधारित रहती है या ट्रैक्टर के ड्राबार द्वारा खीची जाती है। 👉🏻 बकेट का आकार व क्षमता ट्रैक्टर की शक्ति व फील्ड की स्थिति के अनुसार भिन्न हो सकती है। 👉🏻 बनावट विवरण विनिर्देश 👉🏻 लेजर स्त्रोत:- 5 एम डब्लू 635 एन एम 👉🏻 प्रचालन डायमीटर:- 800 👉🏻 ग्रेड रेन्ज: -10 से + ड्युल एक्सिस 👉🏻 ग्रेड यथार्थता (ऐक्युरेसी) : 0.015, 3 मिमी @ 30 मीटर 👉🏻 रिमोट कण्ट्रोल टाईप : पूर्ण दो तरफा सम्प्रेषण 👉🏻 शक्ति की आवश्यकता (अश्वशक्ति/किलोवाट):- 60/45, ट्रैक्टर। Laser Land Leveler उपयोग:- 👉🏻 इसका उपयोग भूमि के किसी एक तरफ या दो तरफ सूक्ष्मतम समतल करने में किया जाता है। 👉🏻 कीमत:- अनुमानतः 3,50,000/ 👉🏻 लेजर लैंड लेवलर पर अनुदान:- 👉🏻 समय समय पर किसानों के लिए राज्यों द्वारा लेजर लैंड लेवलर पर सब्सिडी प्रदान की जाती है। सब्सिडी सब्सिडी की दर सभी 👉🏻 राज्यों में अलग अलग हो सकती है। आमतौर पर लघु / सीमांत व् महिला 👉🏻 किसानों के लिए सब्सिडी 50 % व बड़े किसानों के लिए सब्सिडी 40% होती है। 👉🏻 खेती तथा खेती सम्बंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए कृषि ज्ञान को फॉलो करें। फॉलो करने के लिए अभी ulink://android.agrostar.in/publicProfile?userId=558020 क्लिक करें। स्रोत:- एग्रोस्टार एग्रोनोमी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, 👉🏻 प्रिय किसान भाइयों अपनाएं एग्रोस्टार का बेहतर कृषि ज्ञान और बने एक सफल किसान। यदि दी गई जानकारी आपको उपयोगी लगी, तो इसे लाइक 👍 करें एवं अपने अन्य किसान मित्रों के साथ शेयर करें धन्यवाद!
18
6