AgroStar
सभी फसलें
कृषि ज्ञान
कृषि चर्चा
अॅग्री दुकान
जानिए, मुख्यमंत्री कन्यादान हथलेवा योजना 2021: ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया!
कृषि वार्तापीएम योजना किंग
जानिए, मुख्यमंत्री कन्यादान हथलेवा योजना 2021: ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया!
👉🏻 दोस्तों आप सभी जानते हैं कि इस समय राजस्थान सरकार पिछले 2 वर्षों से कल्याणकारी योजनाओं चला रही है इसी के बीच उन्होंने राज्य की गरीब परिवारों की बेटियों की शादी के लिए सहायता राशि 51000 रुपए कर दी गई है योजना का उद्देश्य राज्य की गरीब परिवारों की बेटियों को उनकी शादी में आर्थिक सहायता प्रदान करना है।राजस्थान सरकार के इन्हीं प्रयासों के प्रयासों के कारण राजस्थान में महिला सशक्तिकरण को राजस्थान में महिला सशक्तिकरण को आगे बढ़ाते हुए अशोक गहलोत सरकार द्वारा विभिन्न कार्य किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री कन्यादान योजना का उद्देश्य 👉🏻 इस तरह की योजना को शुरू करने का एकमात्र मुख्य उद्देश्य राजस्थान सरकार का राज्य की बेटियों को शैक्षणिक योग्यता के आधार पर उनकी शादी के लिए सहायता राशि प्रदान करना है। होगा ऐसा कि अधिक से अधिक लड़कियां सहायता राशि पाने के उद्देश्य से अधिक पढ़ाई करेंगी जिससे कि उनका बेहतर भविष्य बनेगा। राज्य की बेटियों को समृद्ध बनाने के उद्देश्य से अशोक गहलोत सरकार द्वारा इस योजना की शुरुआत की गई है। इसके लिए सरकार द्वारा राज्य की सभी तरह की अल्पसंख्यक समुदाय अन्य तरह के एक गरीब समुदाय के नागरिकों को सहायता राशि के तौर पर 51000 रुपए देने का निर्णय किया गया है। मुख्यमंत्री कन्यादान (हथलेवा) योजना का लाभ गरीब परिवार- योजना का सीधा लाभ राज्य के गरीब परिवार की बेटियों को मिलेगा। बेहतर भविष्य – राज्य की लड़कियों को बेहतर भविष्य देने के उद्देश्य से अशोक गहलोत सरकार द्वारा सहायता राशि प्रदान की जा रही है। सहायता राशि- बेटियों की शादी के लिए अशोक गहलोत सरकार द्वारा 51000 रुपए की राशि प्रदान की जा रही है। महिला सशक्तिकरण – सशक्त महिला समर्थ राजस्थान का नारा देते हुए राजस्थान सरकार महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना चाहती है। मुख्यमंत्री कन्यादान योजना आवश्यक पात्रता SC-ST समुदाय – राज्य की अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति परिवारों की बेटियां योजना के लिए पात्र हैं। बीपीएल परिवार – राजस्थान राज्य के बीपीएल परिवार योजना के लिए पात्र होंगे। अन्य परिवार – योजना के अंतर्गत राज्य स्तरीय महिला खिलाड़ियों, पालनहार योजना में लाभान्वित वर्ग, अंतोदय तथा विधवा महिलाओं की बेटियां योजना के लिए पात्र हैं। सहायता राशि – योजना के अंतर्गत सहयोग राशि विवाह पूर्व 50% एवं शेष 50% विवाह के बाद प्रदान की जाएगी। शैक्षणिक योग्यता – मुख्यमंत्री कन्यादान (हथलेवा) योजना के अंतर्गत विवाह पर 31000 रूपये दिये जायेंगे एवं यदि कन्या दसवीं पास हो तो 41000 रूपये तथा स्नातक पास हो तो 51000 रूपये दिये जायेंगे। आवश्यक दस्तावेज 👉🏻 आधार कार्ड 👉🏻 जाति प्रमाण पत्र 👉🏻 पारिवारिक आय प्रमाण पत्र 👉🏻 पासपोर्ट साइज फोटो 👉🏻 शादी का कार्ड 👉🏻 शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र 👉🏻 बैंक अकाउंट Rajasthan Mukhyamantri Kanyadan Yojana ऑनलाइन आवेदन 👉🏻 योजना का लाभ लेने के लिए आपको सर्वप्रथम आधिकारिक वेबसाइट http://www.dipr.rajasthan.gov.in/content/dipr/en/news-detail.195175.html पर जाना होगा। 👉🏻 वहां पर आपको योजना के बारे में सभी तरह की जानकारियां मिल जाएंगी। 👉🏻 इसके अतिरिक्त आप अपने निकटतम सरकारी कार्यालय में जाकर योजना के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 👉🏻 वहां पर आपको एप्लीकेशन फॉर्म भरना होगा। 👉🏻 शादी के कुछ दिन पहले ही आप योजना के लिए आवेदन कर दें। 👉🏻 इसके पश्चात आप को सहायता राशि प्रदान कर दी जाएगी। 👉🏻 आपके दस्तावेजों की जांच होने के बाद आपको सरकार द्वारा सहायता राशि तुरंत प्रदान की जाएगी। 👉🏻 इस तरह आप इस योजना का लाभ ले सकते हैं। 👉🏻 खेती तथा खेती सम्बंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए कृषि ज्ञान को फॉलो करें। फॉलो करने के लिए अभी ulink://android.agrostar.in/publicProfile?userId=558020 क्लिक करें। स्रोत:- पीएम योजना किंग, 👉🏻 प्रिय किसान भाइयों अपनाएं एग्रोस्टार का बेहतर कृषि ज्ञान और बने एक सफल किसान। इस वीडियो में दी गई जानकारी उपयोगी लगी, तो इसे लाइक 👍🏻 करें एवं अपने अन्य किसान मित्रों के साथ शेयर करें धन्यवाद!
27
6
अन्य लेख