AgroStar
सभी फसलें
कृषि ज्ञान
कृषि चर्चा
अॅग्री दुकान
जानिए पौधों में N.P.K. (19:19:19)का क्या महत्त्व हैं!
एग्री डॉक्टर सलाहएग्रोस्टार एग्रोनोमी सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस
जानिए पौधों में N.P.K. (19:19:19)का क्या महत्त्व हैं!
N.P.K. (19:19:19) खाद एक ऐसा खाद है जिसमे नाइट्रोजन और फॉस्फोरस और पोटैशियम ये तीनो हमारे पौधे के लिए बहुत ही जरुरी है इसमें आपको एक सामान मात्रा में नाइट्रोजन, फॉस्फोरस और पोटैशियम होते है। यह हमारी फसलों पे कैसे काम करता है? ➡️नाइट्रोजन - (N) ये हमारे पुरे पौधे का विकास करता है। पत्तियों का भी विकास करता है। इससे हमारे पौधे को प्रोटीन भी मिलता है जो हमारे पौधे के लिए बहुत ही जरुरी है। यह हमारे पौधे को विटामिन भी प्राप्त करवाता है। यह हमारे पौधे की कोशिका का विभाजन भी करता है। पौधों में हरापन इसकी बजह से होता है। अगर हम हमारे पौधों को नाइट्रोजन नहीं देते हैं तो ऊपर दी गयी क्रिया में से एक भी नहीं होगी। ➡️फॉस्फोरस - (P) पौधे में जड़े आती है। पौधे में फूल आते है। पौधे में फल आते है। पौधे की बीज बनाने में मदद करता है। अगर हम अपने पौधे को फॉस्फोरस देते है तो हमारे पौधे की बढ़वार अच्छी होगी फूल अच्छे आएंगे फल अच्छे आएंगे। ➡️पोटेशियम - (K) रोगो से दूर रखता है। रंध्र का खुलना एवं बंद होना। बीज एवं फल की गुणवत्ता अच्छी होती है। ट्रांस लोकेशन ऑफ़ स्टार्च। हमारे पौधे लिए जितना जरुरी नाइट्रोजन, फॉस्फोरस है उतना ही जरुरी पोटैशियम भी है।
20
3