AgroStar
सभी फसलें
कृषि ज्ञान
कृषि चर्चा
अॅग्री दुकान
जानिए, कैसे गुलाब की खेती से लाखों रुपए कमाए!
फूलों की खेतीगांव कनेक्शन
जानिए, कैसे गुलाब की खेती से लाखों रुपए कमाए!
👉🏻 राजस्थान का युवा किसान जिसने अच्छी खासी पढ़ाई के बाद नौकरी की जगह आधुनिक खेती की ओर रुख किया और आज क्षेत्र के किसानों के लिए प्रेरणा श्रोत बना हुआ है। यह युवा किसान गुलाब की खेती से हर साल 40-45 लाख रुपए कमा रहा है। राजस्थान के जिला भीलवाड़ा के बीगोद गांव निवासी युवा किसान आशुतोष पारिक (26वर्ष) पारंपरिक खेती से हटकर गुलाब की खेती से हर साल लाखों की कमाई कर रहे हैं। खेती के लिए विनीत ने इंफोसिस की नौकरी छोड़ दी। 👉🏻 आशुतोष ने बताया, " मैं बीटेक करने के बाद जयपुर में इंफोसिस कंपनी में नौकरी करता था। वहां मेरा लाख रुपए का पैकेज था। नौकरी में मेरा मन नहीं लगता था। पढ़ाई के समय मैंने खेती से जुड़े कार्यशालाओं में हिस्सा ले चुका था। इसलिए मैंने नौकरी छोड़ खेती करने की ठान ली। मेरे इस फैसले से घर वाले खुश नहीं थे। उनका कहना था इतनी अच्छी नौकरी छो़ड कर खेती करना चाहते हो। खेती में मुनाफा नहीं होने वाला है। यह घाटे का सौदा होगा। लेकिन मैंने उन्हें राजी कर लिया। 👉🏻 " मैंने पहले ही ठान लिया था कि परंपरागत खेती की जगह आधुनिक खेती करनी है, क्योंकि जब तक आप अन्य लोगों से कुछ अलग नहीं करेंगे तब तक खेती से मुनाफा नहीं कमा सकते थे। मैं फूलों की खेती करने का मन लिया। सबसे अच्छी बात है फूलों की खेती में बीमारियां बहुत नहीं लगती हैं। वर्ष 2016 मैं नौकरी छोड़ खेती करने लगा। वर्ष 2016 में 6000 स्क्वायर मीटर (डेढ़ एकड़) में पॉलीहाउस लगाया, जिसकी अनुमानित लागत 33 लाख रुपए आई। इसमें से 10 लाख रुपये मैंने दिए थे और 13 लाख रुपए का अनुदान मिला था। "आशुतोष ने बताया। 👉🏻 आशुतोष ने बताया, " एक एकड़ में 30 हजार पौधे लगते हैं। मैंने अपने डेढ़ एकड़ में 45000 पौधे लगा रखे हैं। हर पौधे से प्रति वर्ष औसतन 20 फूल निकल जाते हैं। मैं अपने फूलों को स्टिक के हिसाब से बेचता हूं। शादी और त्योहारी सीजन में एक स्टिक के 6-8 रुपए मिल जाते हैं। वहीं आफ सीजन 4-5 रुपए मिल जाते हैं। सबसे ज्यादा दाम वैलेनटाइम डे, क्रिसमस और न्यू ईयर के दिन मिलता है। इस दिन एक स्टिक 10 रुपए में बिकती है। हम साल मेरा टर्न ओवर 45 लाख के करीब है। कुल खर्च निकाल कर मुझे तीस से पैतीस लाख रुपए का मुनाफा हो जाता है।" गुलाब की उन्नत किस्में 👉🏻 रेड रोज- टॉप सीक्रेट राजमहल व्हाइट रोज- अवालेन्स येलो- गोल्ड स्टिक ऑरेंज- नारंगा इस तरह करें खेती 👉🏻 खेत को क्यारियों में बांट लें -क्यारियों की चौड़ाई १०० सेमी. और लंबाई ग्रीन हाउस पर निर्भर करता है। 👉🏻 दो क्यारियों के बीच में आधा मीटर स्थान छोड़ना चाहिए। 👉🏻 गोबर की सड़ी खाद एक महीने पहले क्यारी में डालना चाहिए। 👉🏻 जून से लेकर जुलाई तक प्लांटेशन कर देना चाहिए। 👉🏻 चार महीने में एक पौधा फूल देने लगता है। 👉🏻 बरसात के मौसम में क्यारियों में बहुत देर तक पानी भरा न रहने दें। 👉🏻 हर साल, पौधों की छंटाई कर ऊपर की 2-3 इंच मिट्टी निकाल कर उसमें गोबर की खाद भर दें। बाजार और खेती की होनी चाहिए समझ 👉🏻 आशुतोष ने बताया, खेती मुनाफे का सौदा तभी बन सकती है जब आपको बाजार और खेती की समझ होगी। नहीं तो आप घाटे में जा सकते हैं। वर्तमान में जयपुर और अजमेर में गुलाब के फूल की बहुत ज्यादा मांग है। मेरे खेत की पूरी फसल यहीं खपत हो जाती है। अगर कोई किसान फूलों की खेती करना चाहता है तो कृषि विभाग की योजनाओं का लाभ ले सकता है। परम्परागत फसलों को छोड़कर फूलों और सब्जियों की खेती करेंगे तो निश्चित ही खेती मुनाफे का सौदा साबित होगी। 👉🏻 खेती तथा खेती सम्बंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए कृषि ज्ञान को फॉलो करें। फॉलो करने के लिए अभी ulink://android.agrostar.in/publicProfile?userId=558020 क्लिक करें। स्रोत:- गाँव कनेक्शन, 👉🏻 प्रिय किसान भाइयों अपनाएं एग्रोस्टार का बेहतर कृषि ज्ञान और बने एक सफल किसान। यदि दी गई जानकारी आपको उपयोगी लगी, तो इसे लाइक 👍 करें एवं अपने अन्य किसान मित्रों के साथ शेयर करें धन्यवाद!
23
8