AgroStar
सभी फसलें
कृषि ज्ञान
कृषि चर्चा
अॅग्री दुकान
जानिए किस प्रकार किसान अपने ट्रैक्टर के ईंधन की खपत को कम कर सकते हैं!
सलाहकार लेखएग्रोस्टार एग्रोनोमी सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस
जानिए किस प्रकार किसान अपने ट्रैक्टर के ईंधन की खपत को कम कर सकते हैं!
ट्रैक्टर की मदद से किसान अपनी खेतीबाड़ी के काम को काफी हद तक आसान बना सकते हैं। ट्रैक्टर के साथ कई तरह के कृषि उपकरणों या कृषि यंत्रों के इस्तेमाल से फसलों की अच्छी देखरेख की जा सकती है। यह बहुत जरूरी है कि किसान अपने ट्रैक्टर का भी पूरा ध्यान रखें। इससे आपके ईंधन की खपत भी कम होगी।_x000D_ किसान ट्रैक्टर को गलत गियर में चलाने से बचें_x000D_ अगर किसान ट्रैक्टर को गलत गियर में चलाते हैं तो भी ईंधन की खपत लगभग 20 से 30 फीसदी तक बढ़ सकती है। ऐसे में सही गियर का इस्तेमाल करना बहुत जरूरी है। ट्रैक्टर के भार के मुताबिक ही गियर का इस्तेमाल करें।_x000D_ डीजल के रिसाव पर ध्यान दें_x000D_ किसान रोजाना अपने ट्रैक्टर को इस्तेमाल करने से पहले चेक करें। कि कहीं डीजल का रिसाव हो रहा है। आपको बता दें कि बूंद प्रति सेकेंड डीजल रिसाव से 2 से 3 हज़ार लीटर तक का सालाना नुकसान हो सकता है। ऐसे में खपत को कम करने के लिए ईंधन की टंकी, पंप, इंडक्टर को चेक करते रहें।_x000D_ ट्रैक्टर का सही तरह से करें इस्तेमाल_x000D_ सबसे पहले आपको यह जरूर पता हो कि आप अपने ट्रैक्टर का इस्तेमाल सही तरह से कर रहे हैं या नहीं। अगर आपको इसकी सही जानकारी नहीं है तो आप इस संबंध में किसी विशेषज्ञ से जानकारी ले सकते हैं। इसके साथ ही आप चाहें तो ट्रैक्टर के साथ मिलने वाले मैन्युअल की भी मदद ले सकते हैं जिसमें यह जानकरी दी हुई होती है। आप उसके मुताबिक ही ट्रैक्टर को सही तरह से इस्तेमाल करें।_x000D_ स्रोत: कृषि जागरण_x000D_ यदि आपको दी गई जानकारी उपयोगी लगे तो, लाइक करें और अपने अन्य किसान मित्रों को शेयर करें।_x000D_ _x000D_
418
2