AgroStar
सभी फसलें
कृषि ज्ञान
कृषि चर्चा
अॅग्री दुकान
जानिए किसान दिवस के मौके पर किसानों को हुए क्या-क्या फायदे!
कृषि वार्ताAgrostar
जानिए किसान दिवस के मौके पर किसानों को हुए क्या-क्या फायदे!
👉🏻किसान भाइयों उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के 118 वें जन्मदिन पर प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया है। 👉🏻राजधानी लखनऊ में किसान दिवस के मौके पर योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार किसानों के हित में प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। सरकार किसानों की लागत कम करने और उत्पादकता बढ़ाने पर जोर दे रही है। 👉🏻उन्होंने कहा की राज्य के किसानों को ट्रैक्टर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। साथ ही साथ उन्होंने 20 कृषि विज्ञान केंद्र और स्थापित करने का संकल्प लिया है। कृषि विज्ञान केंद्र राज्य के चारों कृषि विश्वविद्यालयों के माध्यम से जोड़े जायेंगे। जोकि झांसी केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय शुरू हो गया है। बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी का कृषि संकाय किसानों से जोड़ रहा है। 89 कृषि विज्ञान केंद्र किसानों की आय को दोगुना करने के लिए काम कर रहे हैं। 👉🏻इसी के साथ ही कृषक उपहार योजना के तहत मंडी परिषद द्वारा 11 किसानों को ट्रैक्टर प्रदान किए गए। निदेशक जेपी सिंह ने बताया कि लाभार्थी किसानों में सोनेलाल ग्राम-अब्दुल्लापुर कानपुर, राजेंद्र प्रसाद ग्राम धनीरामपुर, कानपुर देहात, श्रीराम गाँव- भितरिया, कानपुर देहात, प्रदीप गाँव-बारा दौलतपुर कानपुर, रामनाथ गाँव-देवा पट्टी जिला कन्नौज, रामसनेही-गाँव दलेलनगर कन्नौज, कविता देवी गाँव सबया ढाला जिला महराजगंज, बलकार सिंह गाँव सिसियर जिला लखीमपुर खीरी, अभयराज सिंह-गाँव रारा हरदोई, चेडी-गाँव बनकटा जिला सिद्धार्थनगर, अब्बास-गाँव विजवार बढ़ई सिद्धार्थनगर। 👉🏻उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना सहायता योजना में कमला देवी ग्राम खजुरिया जिला फर्रुखाबाद, सुनीता देवी ग्राम नगला हिम्मत जिला मैनपुरी और मृतक किसान रामबेटी की माँ के अलावा भाई चंदचंद और दो नाबालिग बेटियों मुस्कान और ख़ुशी की भी सहायता की गई। स्रोत- Agrostar, प्रिय किसान भाइयों यदि आपको दी गयी जानकारी उपयोगी लगी तो इसे लाइक👍करें और अपने अन्य किसान मित्रों के साथ जरूर शेयर करें धन्यवाद।
37
0
अन्य लेख