AgroStar
सभी फसलें
कृषि ज्ञान
कृषि चर्चा
अॅग्री दुकान
जानिए, उत्तर भारत के मौसम का हाल
मानसून समाचारSkymet
जानिए, उत्तर भारत के मौसम का हाल
गुजरात के दक्षिण और पूर्वोत्तर अरब सागर के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। पूर्वी राजस्थान के ऊपर एक विपरीत चक्रवात बना हुआ है। अगले 24 घंटों के दौरान, पूर्वोत्तर भारत में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। जम्मू कश्मीर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है। पश्चिम राजस्थान, सौराष्ट्र और कच्छ में बारिश होने की आशंका जताई जा रही है। पिछले दो दिनों से राजस्थान में मौसम लगभग शुष्क बना हुआ है। पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद बर्फीली हवाएं राजस्थान तक पहुंच रही हैं, जिससे रात के तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। अब मौसम लगभग शुष्क ही रहेगा। साफ आसमान के साथ धूप निकलेगी। स्रोत - स्काईमेट वेदर, 11-11-2019
यदि आपको यह जानकारी उपयोगी लगे, तो फोटो के नीचे दिए पीले अंगूठे के निशान पर क्लिक करें और नीचे दिए विकल्पों के माध्यम से अपने सभी किसान मित्रों के साथ साझा करें।
34
0