AgroStar
सभी फसलें
कृषि ज्ञान
कृषि चर्चा
अॅग्री दुकान
जानिए, इस साल बजट क्या है आपके लिए ख़ास!
कृषि वार्ताजी न्यूज़
जानिए, इस साल बजट क्या है आपके लिए ख़ास!
किसान भाइयों आज के दिन यानि 1 फ़रवरी को माननीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के द्वारा वर्ष 2021 का बजट पेश किया गया है, तो आइये जानते हैं बजट 2021 की कुछ ख़ास बातें- 👉🏻 पेट्रोल, डीजल और महंगा होगा। पेट्रोल पर 2.5 रुपये प्रति लीटर का कृषि सेस लगाया गया। डीजल पर 4 रुपये प्रति लीटर कृषि सेस देना होगा। 👉🏻 एग्री इंफ्रा डेवलपमेंट सेस लगाया जाएगा। 👉🏻 सिल्क पर 15 परसेंट कस्टम ड्यूटी लगाने का ऐलान। 👉🏻 चुनिंदा ऑटो पार्ट्स पर 15 परसेंट कस्टम ड्यूटी लगाई जाएगी। 👉🏻 नायलॉन और पेंट सस्ते होंगे। 👉🏻 लोहा, स्टील और तांबा सस्ता होगा। 👉🏻 1 अक्टूबर 2021 से नया कस्टम ड्यूटी सिस्टम लागू होगा। 👉🏻 स्टार्टअप शुरू करने वालों के लिए अच्छी खबर, 31 मार्च 2022 तक कोई टैक्स नहीं देना होगा। 👉🏻 सस्ते घरों के लोन पर मिलने वाली 1.5 लाख रुपये की टैक्स छूट 2022 तक जारी रहेगी। 👉🏻 टैक्स ऑडिट की लिमिट 5 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 10 करोड़ की गई। 👉🏻 75 साल से ज्यादा की उम्र के लोगों को इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की जरूरत नहीं। 👉🏻 अगली जनगणना डिजिटल तरीके से होगी। 👉🏻 डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए 1500 करोड़ रुपये का प्रावधान। 👉🏻 आदिवासी इलाकों में 750 एकलव्यू स्कूल खोले जाएंगे। 👉🏻 देशभर में 100 नए सैनिक स्कूल खोले जाएंगे। 👉🏻 5 नए फिशिंग हब खोलने की भी योजना है। 👉🏻 APMC के एग्री इंफ्रा फंड बनाने का ऐलान। 👉🏻 1,000 नई ई-मंडियां खोली जाएंगी। 👉🏻 किसान कर्ज के लिए 16.5 लाख करोड़ रुपये का प्रावधान। 👉🏻 धान किसानों को वित्त वर्ष 2021 में 1.7 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का भुगतान। 👉🏻 गेहूं उगाने वाले किसानों की संख्या बढ़ी। 👉🏻 गेहूं की MSP डेढ़ गुना की गई। 👉🏻 7 साल में दोगुने से ज्यादा धान खरीदा। 👉🏻 किसानों को उनकी फसल के लिए MSP से 1.5 गुना ज्यादा कीमत दी जाएगी, किसानों को 75 हजार करोड़ रुपये दिए गए। 👉🏻 विनिवेश कामों में और तेजी लाएंगे, BPCL, CONCOR को भी सरकार बेचेगी। 👉🏻 बैंकों की NPA समस्या से निपटने के लिए AMC बनाने का ऐलान हुआ। स्रोत:- ज़ी न्यूज़, 1 Feb 2021, 👉🏻 प्रिय किसान भाइयों अपनाएं एग्रोस्टार का बेहतर कृषि ज्ञान और बने एक सफल किसान। दी गई जानकारी उपयोगी लगी, तो इसे लाइक 👍 करें एवं अपने अन्य किसान मित्रों के साथ शेयर करें धन्यवाद!
32
4
अन्य लेख