AgroStar
सभी फसलें
कृषि ज्ञान
कृषि चर्चा
अॅग्री दुकान
जानिए, इजराइल में खेती की जबरदस्त तकनीक!
मानसून समाचारHaribhoomi
जानिए, इजराइल में खेती की जबरदस्त तकनीक!
👉🏻 इन दिनों इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू अपनी पत्नी सहित भारत के दौरे पर आये हुये हैं। इजराइल एक छोटा-सा देश है, जो रेगिस्तान से सटा हुआ है। इजराइल की आधी से ज्यादा भूमि बंजर है साथ ही यहां मौसम संबंधी कठिनाईयां और जल की कमी जैसी गंभीर समस्यायें हैं। इसके बावजूद भी यहां कृषि के क्षेत्र में सकारात्मक नतीजे देखने को मिले हैं। इजरायल ने खेती का स्मार्ट तरीका अपनाया है। वहां पानी की बचत से लेकर फसलों के प्रोडक्शन पर तो बहुत काम हुआ है। साथ ही कम मैन पावर में ज्यादा काम करने के लिए मशीनों का इस्तेमाल किया जाता है। इससे किसानों का समय बचता है और खेती भी स्मार्ट होती है। इजरायल ने खेती का स्मार्ट तरीका अपनाया है। 1. टपकन सिंचाई (ड्रिप इरिगेशन) तकनीक:- 👉🏻 इस तकनीक के इस्तेमाल से पानी और पैसा दोनों का बचाया जा सकता है। इस तकनीक में ड्रिप को धीमा और संतुलित किया जाता है जिससे उत्पादन क्षमता में बढ़ोत्तरी होती है। इजराइल की ये टपका सिंचाई विधि अब कई देशों में इस्तेमाल की जा रही है। इस विधि से इजरायल से बाहर लगभग 700 ऐसे किसान परिवार हैं जो साल में अब तीन फसलें पैदा कर रहे हैं जो कि पहले एक बार ही होता। 2. अन्न कोष:- 👉🏻 इजराइल ने एक ऐसे अन्न कोष का निर्माण किया है जिसमें किसान कम खर्चों में ही अपनी फसल को ताजा और सुरक्षित रख सकते हैं। इंटरनेशनल फूड टेक्नोलॉजी कंसलटेंट प्रोफेसर श्लोमो नवार्रो ने इस बड़े बैग को बनाया है। ये बैग हवा और पानी, दोनों से सुरक्षित रहेगा। ये बैग उपज की सुरक्षा के लिए कारगार साबित हो रहा है। भीषण गर्मी और सीलने होने के बाद भी इस बैग में रखी फसलें सुरक्षित रहती हैं। 3. जैविक कीट निंयत्रण:- 👉🏻 इजराइल की बायो-बी नामक कंपनी ने ऐसे कीट नियंत्रक दवा का निर्माण किया है जिसके छिड़काव से कीड़े तो दूर रहते हैं लेकिन इससे मक्खी और भौरों को कोई नुकसान नहीं होता। और इसके प्रयोग के बाद से पैदावार में 75 प्रतिशत तक की वृद्धि हुई है। बायो बी की दवा और भौरों का प्रयोग इस समय 32 देशों में किया जा रहा है, जिसमें जापान शामिल हैं। 4. डेयरी फार्मिंग:- 👉🏻 इजराइल में तीन तरह के डेयरी फार्म हैं। होफ हैशरेन डेयरी फार्म, एसएई एफिकिम और एससीआर प्रीसाइज डेयरी फार्म। इनके प्रतिदिन तीन लाख लीटर दूध की सप्लाई की जा रही है। 5. गर्मी में भी आलू पैदा करने की तकनीक- 👉🏻 लगभग 30 साल के शोध के बाद हिब्रू विश्वविद्यालस के प्रोफेसर डेविड लेवी ने आलू की एक ऐसी प्रजाति ईजाद की जो कि भीषण गर्मी में भी पैदा होती है। आलू दुनिया में खाई जाने वाली प्रमुख खाद्य फसलों में से एक है लेकिन गर्मी में इसकी पैदावार नहीं हो पाती। 👉🏻 खेती तथा खेती सम्बंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए कृषि ज्ञान को फॉलो करें। फॉलो करने के लिए अभी ulink://android.agrostar.in/publicProfile?userId=558020 क्लिक करें। स्रोत:- Hari Bhoomi, 👉🏻 प्रिय किसान भाइयों अपनाएं एग्रोस्टार का बेहतर कृषि ज्ञान और बने एक सफल किसान। दी गई जानकारी उपयोगी लगी, तो इसे लाइक 👍🏻 करें एवं अपने अन्य किसान मित्रों के साथ शेयर करें धन्यवाद!
3
5