पशुपालनएग्रोवन
जानवरों में लिस्टेरियोसिस बीमारी के लक्षण
लिस्टेरियोसिस एक ऐसी बीमारी है जो, जानवरों से मनुष्य को और मनुष्य से जानवरों को हो सकती है। यह रोग मुख्य रूप से लिस्टेरिया मोनोसाइटोजेन्स (Listeria monocytogenes) नामक जीवाणु के कारण होता है। पशुशाला, पशु-चिकित्सालय और चिड़ियाघर आदि जगहों पर लिस्टरियोसिस का संक्रमण होने का खतरा अधिक रहता है।
लक्षण:_x000D_
• बहुत अधिक बुखार (104 से 106 फ़ारेनहाइट)_x000D_
• कमजोरी_x000D_
• असंतुलित होना_x000D_
• मांसपेशियों में दर्द_x000D_
• मस्तिष्काघात _x000D_
रोग का प्रसारः_x000D_
• स्वस्थ पशुओं को संक्रमित पशुओं के संपर्क में आने से _x000D_
• पशुशाला में अस्वच्छता से_x000D_
• जानवरों के स्वास्थ्य पर ध्यान न देने से_x000D_
• संक्रमित पशुओं के लार, रक्त, मूत्र आदि के संपर्क में आने से _x000D_
• जानवरों को दूषित अन्न-पानी, दूध आदि के सेवन से भी यह बिमारी हो सकती है।_x000D_
• संग्रहित भोजन (सायलेज फीड) को खाने से भी जानवरों को यह बिमारी हो सकती है। _x000D_
_x000D_
प्रतिबंध और नियंत्रण:_x000D_
• बीमार जानवरों को अलग रखें और उनकी उचित देखभाल करें।_x000D_
• जानवर को यह बीमारी है यह सुनिश्चित करने के लिए उनकी प्रयोगशाला में जांच कराएं।_x000D_
• नियमित रूप से पशुशाला की सफाई करें।_x000D_
संदर्भ- डॉ लीना धोटे (अग्रोवन), 19 फरवरी, 2019