AgroStar
सभी फसलें
कृषि ज्ञान
कृषि चर्चा
अॅग्री दुकान
कृषि वार्ताAgroStar India
ज़ुकीनी की खेती: कम लागत, ज़्यादा मुनाफा!
👉ज़ुकीनी की खेती भारत में तेजी से लोकप्रिय हो रही है क्योंकि यह कम समय में अधिक उत्पादन और मुनाफा देती है। यह फसल गर्म जलवायु में अच्छी होती है और दोमट या बलुई दोमट मिट्टी जिसमें pH 6.0-7.5 हो, उपयुक्त मानी जाती है। बीज की बुवाई 1-1.5 फीट की दूरी पर करनी चाहिए, और प्रति एकड़ 2-3 किलो बीज की आवश्यकता होती है। 👉सही खाद प्रबंधन ज़रूरी है, जिसमें जैविक और रासायनिक उर्वरकों का संतुलित उपयोग किया जाता है। प्रमुख कीटों और बीमारियों जैसे चूर्णी फफूंद, एफिड और फल छेदक कीट से बचाव के लिए जैविक एवं रासायनिक नियंत्रण अपनाना चाहिए। 45-50 दिनों में पहली तुड़ाई संभव होती है, और एक एकड़ से 80-100 क्विंटल उत्पादन प्राप्त किया जा सकता है। 👉बढ़ती मांग और कम समय में अधिक उत्पादन के कारण ज़ुकीनी की खेती एक लाभदायक विकल्प बन रही है। अधिक जानकारी के लिए वीडियो देखें! 👉स्त्रोत:- AgroStar India किसान भाइयों ये जानकारी आपको कैसी लगी? हमें कमेंट करके ज़रूर बताएं और लाइक एवं शेयर करें धन्यवाद।
16
0