AgroStar
सभी फसलें
कृषि ज्ञान
कृषि चर्चा
अॅग्री दुकान
जम्मू-कश्मीर में बंपर पैदावार से सस्ता हुआ सेब
कृषि वार्ताद इकोनॉमिक टाइम्स
जम्मू-कश्मीर में बंपर पैदावार से सस्ता हुआ सेब
जम्मू-कश्मीर में बंपर पैदावार के चलते फलों की प्रमुख मंडियों में सेब सप्लाई बढ़ने से सेब की थोक कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिली है। घाटी से अनुमानित 20-21 लाख टन सेब में से करीब 50 फीसदी सेब बाजारों में आ चुका है। आगे भी कश्मीरी सेब की सप्लाई जारी रहने का अनुमान है।
इस बार सेब की तोड़ाई का सीजन दिसंबर के अंत तक खिचने का अनुमान है। इसके चलते आगे भी कीमतें काबू में रहने की संभावना है। बढ़िया क्वालिटी वाले सेब का थोक भाव घटकर 50-55 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है। पिछले सप्ताह इस क्वालिटी का सेब थोक बाजारों में 60-65 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बिक रहा था। नेफेड के कार्यकारी निदेशक कमलेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि हमने लगभग 3,000 टन सेब खरीदा है और आने वाले दिनों में खरीद बढ़ाने की तैयारी है। उन्होंने कहा कि एजेंसी सेब उत्पादक जिलों में चार मंडियों से सेब की खरीदारी कर रही है। स्रोत – इकोनॉमिक टाईम्स, 24 अक्टूबर 2019 यदि आपको यह जानकारी उपयोगी लगे, तो फोटो के नीचे दिए पीले अंगूठे के निशान पर क्लिक करें और नीचे दिए विकल्पों के माध्यम से अपने सभी किसान मित्रों के साथ साझा करें।
10
0