AgroStar
सभी फसलें
कृषि ज्ञान
कृषि चर्चा
अॅग्री दुकान
जमीन का सरकारी रेट क्या है ऐसे जानें!
भू अभिलेखBhulekh Bhunaksha
जमीन का सरकारी रेट क्या है ऐसे जानें!
जमीन का सरकारी रेट क्या है ? 👉🏻किसी भी जमीन को खरीदने या बेचने के लिए उस जमीन का सरकारी रेट पता होना बहुत जरुरी है। क्योंकि रजिस्ट्री करवाने में कितना स्टाम्प ड्यूटी एवं रजिस्ट्री चार्ज लगेगा, ये उस जमीन की सरकारी कीमत से ही तय होता है। पहले ये पता करने के लिए हमें राजस्व विभाग में जाना होता था। लेकिन अब ये सुविधा ऑनलाइन हो चुका है। अब आप घर बैठे किसी भी जमीन का सरकारी रेट क्या है ये पता सकते है। 👉🏻सभी राज्यों के राजस्व विभाग ने जमीन का सरकारी रेट चेक करने के लिए ऑफिसियल वेब पोर्टल उपलब्ध कराया है। इस वेब पोर्टल पर आप जमीन के प्रकार अनुसार उसकी वर्तमान कीमत देख सकते है। लेकिन अधिकांश लोगों को इस सुविधा की जानकारी नहीं होने के कारण इसका लाभ नहीं ले पाते है। इसलिए यहाँ हमने स्टेप by स्टेप और बहुत ही सरल तरीके से बताया है कि जमीन का सरकारी रेट क्या है ये कैसे जाने। तो चलिए शुरू करते है। जमीन का सरकारी रेट क्या है देखें। 👉🏻ऊपर हमने प्रक्रिया बताया है कि कैसे हम जमीन का सरकारी कीमत पता कर सकते है। आपको बता दें कि अलग अलग राज्यों ने सरकारी रेट चेक करने के लिए अलग अलग वेबसाइट बनाया है। चलिए एक राज्य उत्तर प्रदेश का उदाहरण से आपको विस्तार से समझाते है। 👉🏻स्टेप-1 सबसे पहले अपने मोबाइल या कंप्यूटर में कोई भी इंटरनेट वेब ब्राउज़र खोलना है। इसके बाद मूल्यांकन सूची वेबसाइट में जाना है। इसके लिए हमने उस वेबसाइट का डायरेक्ट लिंक यहाँ दे रहे है। इसके द्वारा आप सीधे वेबसाइट पर जा सकेंगे! 👉🏻स्टेप-2 वेबसाइट खुल जाने के बाद आपको सबसे पहले अपना जनपद का नाम सेलेक्ट करना है। उसके बाद उप निबंधक कार्यालय को सेलेक्ट करना है। फिर कैप्चा कोड को दिए गए खाली बॉक्स में भरकर मूल्यांकन सूची देखें बटन पर क्लिक करना है। 👉🏻स्टेप-3 इसके बाद आपके द्वारा सेलेक्ट किये गए जनपद एवं उप निबंधक कार्यालय का मूल्यांकन सूची की प्रति खुल जाएगी। इसे देखने के लिए प्रति देखें विकल्प को चुनें। जैसे स्क्रीनशॉट में बताया गया है। 👉🏻स्टेप-4 जैसे ही प्रति देखें विकल्प को चुनेंगे, मूल्यांकन सूची की प्रति डाउनलोड हो जायेगा। डाउनलोड कम्पलीट होने के बाद इसे ओपन करें। इसमें आपको मोहल्ले या राजस्व ग्राम के अनुसार जमीन का सरकारी रेट क्या है ये दिया गया है। 👉🏻स्टेप-5 अगर आप चाहे तो पूर्व की मूल्यांकन सूची भी देख सकते है। उसमें आपको कब से कब तक मूल्यांकन किया है उसका विवरण मिल जायेगा। इसके लिए पूर्व की मूल्यांकन सूची देखें विकल्प को चुनें। फिर मनचाहे वर्ष का जमीन की सरकारी कीमत पता कर सकते है। स्रोत:- Bhulekh Bhunaksha, 👉🏻किसान भाइयों ये जानकारी आपको कैसी लगी? हमें कमेंट करके ज़रूर बताएं और लाइक एवं शेयर करें धन्यवाद!
29
3