AgroStar
सभी फसलें
कृषि ज्ञान
कृषि चर्चा
अॅग्री दुकान
जन धन खाते को आधार से लिंक नहीं किया तो होगा 1.3 लाख रूपए का नुकसान!
कृषि वार्तान्यूज18
जन धन खाते को आधार से लिंक नहीं किया तो होगा 1.3 लाख रूपए का नुकसान!
👉🏻नयी दिल्ली. प्रधानमंत्री जनधन योजना में लोगों को बैंक खाता खोलने के अलावा कई फाइनेंशियल लाभ भी मिलते हैं। जनधन मोदी सरकार द्वारा शुरू की गई सबसे महत्वाकांक्षी फाइनेंशियल योजनाओं में से एक है। इस योजना के तहत खोले गए बैंक खाते के भी कई लाभ हैं। जैसे कि मिनिमम बैलेंस राशि न बनाए रखने पर आपसे कोई चार्ज नहीं लिया जाएगा। असल में जनधन खाते के तहत खोला गया बैंक खाता जीरो बैलेंस बचत खाता होता है। मगर इसके और भी फायदे हैं, जिसके तहत किसी खाताधारक को 1.3 लाख रु तक के बेनेफिट मिलते हैं। आइए जानते हैं पूरी डिटेल। इस तरह होता है 1.3 लाख रु का नुकसान 👉🏻अगर आप जनधन खाता खुलवाएं तो ध्यान रहे कि आपका आधार बैंक खाते से लिंक जरूर होना चाहिए। यदि आपने जनधन खाता खुलवा रखा है और आपका आधार लिंक नहीं है तो ये काम तुरंत निपटाएं। अगर आपका आधार नंबर जनधन खाते से लिंक नहीं है तो कई फायदों से हाथ धोना पड़ेगा। असल में जनधन खाताधारकों को रूपे डेबिट कार्ड दिया जाता है, जिसमें 1 लाख रु का दुर्घटना बीमा मिलता है। ये बीमा राशि आपको बिना मिनिमम बैलेंस रखे मिलती है। मगर यदि बैंक खाता आधार से लिंक न हो तो ये बेनेफिट नहीं मिलेगा। ये है 30 हजार रु का दूसरा फायदा दूसरा फायदा है 👉🏻30000 रु के एक्सीडेंटल डेथ इंश्योरेंस कवर का। ये कवर भी बैंक खाते से आधार लिंक होने पर ही मिलता है। तो इस तरह एक्सीडेंटल डेथ बेनेफिट हो गया 1.3 लाख रु का। खाताधारक की मृत्यु पर इस 1.3 लाख रु की राशि के लिए क्लेम किया जा सकता है। मगर शर्त आधार बैंक खाते से लिंक होने की है। ओवरड्राफ्ट का बेनेफिट 👉🏻जनधन खाताधारकों को बैंक खाते पर 5000 रु तक का ओवरड्राफ्ट (एक तरह का एडवांस लोन) मिलता है। जरूरत पड़ने पर आप ये पैसा अपने खाते से उस स्थिति में भ निकाल सकते हैं जब आपके खाते में जीरो बैलेंस हो। पर इसके लिए भी आधार कार्ड बैंक अकाउंट से लिंक होना चाहिए। बैंक खाते को आधार से लिंक कराने के बाद ही आपको 5 हजार रु तक का ओवरड्राफ्ट मिल सकता है। आप अपनी बैंक ब्रांच में जाकर अपना आधार बैंक खाते से लिंक करा सकते हैं। स्रोत:- गुडरिटर्न्‍स, 10 Nov. 2020, 👉🏻 प्रिय किसान भाइयों यदि आपको दी गयी जानकारी उपयोगी लगी तो इसे लाइक👍करें और अपने अन्य किसान मित्रों के साथ जरूर शेयर करें धन्यवाद। 👉🏻 खेती तथा खेती सम्बंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए कृषि ज्ञान को फॉलो करें। फॉलो करने के लिए अभी ulink://android.agrostar.in/publicProfile?userId=558020 क्लिक करें।
22
0
अन्य लेख