AgroStar
सभी फसलें
कृषि ज्ञान
कृषि चर्चा
अॅग्री दुकान
चीनी का उत्पादन 265 लाख टन होने का अनुमान
कृषि वार्ताआउटलुक एग्रीकल्चर
चीनी का उत्पादन 265 लाख टन होने का अनुमान
पहली अक्टूबर 2019 से शुरू हुए चालू पेराई सीजन 2019-20 में चीनी का उत्पादन 265 लाख टन होने का अनुमान है। इंडियन शुगर मिल्स एसोसिएशन (इस्मा) के अनुसार चीनी का उत्पादन पहले अनुमान से पांच लाख टन ज्यादा होने का अनुमान है।_x000D_ इस्मा ने अपने आरंभिक उत्पादन अनुमान में देश में 260 लाख टन चीनी के उत्पादन का अनुमान जारी किया था, जोकि पिछले साल के 330 लाख टन से 70 लाख टन कम था। इस्मा द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार उत्तर प्रदेश में चीनी का उत्पादन पिछले पेराई सीजन 2018-19 के लगभग बराबर ही 118 लाख टन होने का अनुमान है।_x000D_ बेमौसम बारिश और बाढ़ तथा सूखे से कर्नाटक और महाराष्ट्र में गन्ने की फसल को नुकसान हुआ था, जिस कारण इन राज्यों में चीनी के उत्पादन अनुमान में कमी आने का अनुमान है। महाराष्ट्र में चालू पेराई सीजन में केवल 62 लाख टन ही उत्पादन होने का अनुमान है। कर्नाटक में में केवल 33 लाख टन उत्पादन का ही अनुमान है।_x000D_ तमिलनाडु, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, बिहार, पंजाब, हरियाणा, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा और उत्तराखंड में चीनी का उत्पादन चालू पेराई सीजन में 52 लाख टन होने का अनुमान है जोकि पहले आरंभिक अनुमान के लगभग बराबर ही है। _x000D_ स्रोत – आउटलुक एग्रीकल्चर, 26 फरवरी 2020_x000D_ यदि आपको यह जानकारी उपयोगी लगे, तो लाइक करें और अपने सभी किसान मित्रों के साथ शेयर करें।_x000D_
24
0
अन्य लेख