AgroStar
सभी फसलें
कृषि ज्ञान
कृषि चर्चा
अॅग्री दुकान
ग्रीनलैंड कंपनी से 50% सब्सिडी पर खरीदें रीपर बाइंडर मशीन!
योजना और सब्सिडीAgrostar
ग्रीनलैंड कंपनी से 50% सब्सिडी पर खरीदें रीपर बाइंडर मशीन!
किसानों के खेती संबंधी कार्यों को मशीनों ने बहुत आसान बना दिया है। पहले जो काम करने में कई हफ्ते लग जाते थे, अब वह काम मशीनों की मदद से कुछ घंटों में हो जाता है। किसानों को फसलों की कटाई करने में भी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता था। मगर अब कई प्रचलित मशीनों ने किसानों की इस समस्या हल कर दिया है। मौजूदा समय में बाजार में कई तरह की मशीनें आ गई हैं, जिसके द्वारा फसलों की कटाई करना बहुत आसान हो गया है। इन मशीनों की सूची में रीपर बाइंडर मशीन का नाम भी शामिल हैं। वैसे तो इस मशीन को कई कंपनियां बनाती हैं, लेकिन ग्रीनलैंड कंपनी किसानों को 50 प्रतिशत की सब्सिडी के साथ रीपर बाइंडर मशीन उपलब्ध कराती है। आइए आपको इस कंपनी और मशीन संबंधी पूरी जानकारी देते हैं। क्या है रीपर बाइंडर मशीन यह एक ऐसी मशीन है, जो खेतों में फसल कटाई के काम आती है। यह मशीन एक घंटे में एक एकड़ में फसल कटाई कर देती है। खास बात यह है कि यह मशीन लगभग 40 मजदूरों का काम अकेले कर सकती है। बाजार में इस मशीन की कीमत लगभग 3 लाख रुपए की है। सब्सिडी पर खरीदें मशीन उत्तरप्रदेश, राजस्थान, मध्यप्रदेश, गुजरात के किसान ग्रीनलैंड कंपनी से 50 प्रतिशत सब्सिडी पर रीपर बाइंडर मशीन खरीद सकते सकते हैं। यहां के किसानों को इस मशीन पर शासन मान्य सब्सिडी दी जाती है।
86
0
अन्य लेख