समाचारNews 18
गोल्डन गर्ल अवनी लेखरा को गहलोत सरकार देगी 3 करोड़ का इनाम, देवेन्द्र को 2 और सुंदर को मिलेंगे 1 करोड़!
👉टोक्यो पैरालंपिक में शूटिंग में गोल्ड मेडल जीतने वाली राजस्थान की गोल्डन गर्ल अवनी लेखरा को गहलोत सरकार तीन करोड़ का रुपये इनाम देगी. वहीं भालाफेंक में सिल्वर पदक जीतने वाले वाले देवेन्द्र झाझड़िया को 2 करोड़ और ब्रॉज मेडल पदक विजेता सुंदर को 1 रुपये की राशि इनाम स्वरूप प्रदान की जायेगी!
👉आज तीनों खिलाड़ियों द्वारा तीन पदक जीतने के बाद सीएम गहलोत ने उनको बधाई देते हुये इसकी घोषणा की है. सीएम गहलोत ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है. गहलोत ने कहा कि तीनों खिलाड़ियों को पहले से ही राज्य सरकार के वन विभाग में एसीएफ के पद पर नियुक्ति दी हुई है. प्रदेश के खिलाड़ियों ने पदक जीतकर देश-प्रदेश का नाम रोशन किया है. हमें उन पर बेहद गर्व है!
स्त्रोत:- news18
👉 प्रिय किसान भाइयों अपनाएं एग्रोस्टार का बेहतर कृषि ज्ञान और बने एक सफल किसान। दी गई जानकारी उपयोगी लगी, तो इसे लाइक 👍 करें एवं अपने अन्य किसान मित्रों के साथ शेयर करें धन्यवाद!