AgroStar
सभी फसलें
कृषि ज्ञान
कृषि चर्चा
अॅग्री दुकान
गुड न्यूज: SBI से मात्र 156 रु में होगा कोरोना का इलाज, 2 लाख तक की मदद, जानें विस्तार से!
कृषि वार्ताoneindia.com
गुड न्यूज: SBI से मात्र 156 रु में होगा कोरोना का इलाज, 2 लाख तक की मदद, जानें विस्तार से!
👉🏻 नई दिल्ली, अप्रैल 13: देश में कोरोना के मामले एक बार फिर से तेजी से बढ़ रहे हैं। लोगों को इलाज के लिए अस्पतालों के चक्कर काटने होते हैं। इलाज खर्च लोगों को उठाना पड़ रहा है। ऐसे में देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया लोगों क लिए खास स्कीम लेकर आया है। SBI लोगों के लिए खास पॉलिसी लेकर आया है, जिसमें कोरोना के खर्चों का वहन पॉलिसी में शामिल होता है। SBI की खास पॉलिसी 👉🏻 एसबीआई कोरोना खर्च का खर्च उठाने वाला खास स्कीम लेकर आई है। आप मात्र 156 रुपए खर्च कर कोरोना बीमारी में खर्च होने वाले खर्च को उठा सकते हैं। कोरोना रक्षक पॉलिसी लेने से पहले आपको इस स्कीम के बारे में सभी जरूरी बातों, टर्म एंड कंडीशन के बारे में जानकारी जरूर ले लें। SBI कोरोना रक्षक पॉलिसी के बारे में जरूरी बातें 👉🏻 एसबीआई की कोरोना रक्षक पॉलिसी हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी है। इस पॉलिसी को आप बिना किसी मेडिकल टेस्ट के ले सकते हैं। इस पॉलिसी में बीमाधारक को सौ फीसदी कवर की सुविधा मिलती है। इसे कोई भी व्यक्ति जो 18 साल से अधिक का है, वो ले सकता है। इस पॉलिसी के लिए न्यूनतम प्रीमियम 156 रुपए और अधिकतम 2230 रुपए रखी गई है। पॉलिसी के टर्म 👉🏻 इस पॉलिसी का टेन्योर आप 105 दिन, 195 दिन या 285 दिन के लिए रख सकते हैं। आपको इस पॉलिसी के साथ 50000 रुप से लकर 2 लाख तक का कवर मिलता है। अगर आप इस पॉलिसी के बारे में विस्तार से जानना चाहते हैं तो 022-27599908 पर मिस्ड कॉल देकर जान सकते हैं। इसके अलावा आप एसबीआई लाइफ की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर भी चेक कर सकते हैं। आपको इसके लिए इस लिंक https://www.sbilife.co.in/en/individual-life-insurance/traditional/corona-rakshak पर क्लिक करना होगा। हमारी सलाह है कि पॉलिसी लेने से पहले उसके सभी पहलुओं और शर्तों के बारे में विस्तार से जान लें। 👉🏻 खेती तथा खेती सम्बंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए कृषि ज्ञान को फॉलो करें। फॉलो करने के लिए अभी ulink://android.agrostar.in/publicProfile?userId=558020 क्लिक करें। स्रोत:- oneindia.com, 👉🏻 प्रिय किसान भाइयों अपनाएं एग्रोस्टार का बेहतर कृषि ज्ञान और बने एक सफल किसान। यदि दी गई जानकारी आपको उपयोगी लगी, तो इसे लाइक 👍 करें एवं अपने अन्य किसान मित्रों के साथ शेयर करें धन्यवाद!
12
6
अन्य लेख