समाचार Kisan Samadhan
गिरदावरी रिपोर्ट आने के बाद दिया जायेगा रबी-2022 में हुई फसल क्षति का मुआवजा!
👉🏻पिछले दिनों रबी सीजन में हुई बेमौसम बारिश, पाला एवं ओलावृष्टि के चलते किसानों की फसलों को काफी नुकसान हुआ था। रबी सीजन में यह फसल क्षति अलग-अलग तारीखों एवं जिलों में होने कारण अभी तक किसानों को इसका मुआवजा नहीं दिया गया है। राजस्थान के आपदा प्रबंधन एवं सहायता मंत्री श्री गोविन्द राम मेघवाल ने 15 मार्च को विधानसभा में कहा कि रबी फसल वर्ष 2022 की गिरदावरी का कार्य प्रकियाधीन है और रिपोर्ट आने के बाद ही बजट आवंटन किया जायेगा।
गिरदावरी रिपोर्ट आने पर होगा राशि का आवंटन-
👉🏻श्री मेघवाल ने प्रश्नकाल में विधायकों द्वारा इस संबंध में पूछे गए पूरक प्रश्नों का जवाब देते हुए बताया कि रबी फसल 2021-22 में पाला, शीतलहर के कारण विशेष गिरदावरी के लिए राजस्व विभाग द्वारा 28 दिसंबर 2021 एवं 10 जनवरी 2022 तथा 24 मार्च 2022 को जिला कलक्टरों को निर्देश जारी किया जा चुके है। उन्होंने बताया कि गिरदावरी की रिपोर्ट आने के बाद ही जिलों की राशि का निर्धारण कर बजट आवंटन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अजमेर जिले में ओलावृष्टि से कोई खराबा नहीं हुआ है।
रबी एवं खरीफ 2021 में हुई हुई फसल क्षति का कर दिया गया है भुगतान -
👉🏻श्री मेघवाल ने विधायक श्री रामस्वरुप लांबा के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में बताया कि रबी फसल वर्ष 2020-21 में ओलावृष्टि से एवं खरीफ फसल वर्ष 2021 में बाढ एवं ओलावृष्टि से फसल खराबा हुआ है। फसल खराबे से प्रभावित किसानों को राज्य आपदा मोचन निधि के नोर्म्स के अनुसार कृषि आदान अनुदान भुगतान किया जाता है। उन्होंने बताया कि रबी फसल वर्ष 2020-21 में ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को 1278.73 लाख रूपये का कृषि आदान अनुदान का भुगतान कर दिया गया है। खरीफ फसल वर्ष 2021 में बाढ से प्रभावित किसानों को 13148.55 लाख रूपये का कृषि आदान अनुदान का भुगतान कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि खरीफ फसल वर्ष 2021 में ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को कृषि आदान अनुदान का भुगतान प्रक्रियाधीन है।
स्त्रोत:- Kisan Samadhan
👉🏻किसान भाइयों ये जानकारी आपको कैसी लगी? हमें कमेंट करके ज़रूर बताएं और लाइक एवं शेयर करें धन्यवाद!