AgroStar
सभी फसलें
कृषि ज्ञान
कृषि चर्चा
अॅग्री दुकान
गाय-भैंस खरीदने का 90% खर्च उठाएगी मध्यप्रदेश सरकार!
कृषि वार्ताAgrostar
गाय-भैंस खरीदने का 90% खर्च उठाएगी मध्यप्रदेश सरकार!
👉मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी ने राज्य के पशुपालन के लिए एक बेहतरीन योजना शुरू कर दी है, जिसके तहत दो पशु, भैंस या गाय पर अब लोगों को 10% ही खर्च करना होगा। 👉गांव में लोग सिर्फ खेती के साथ-साथ अन्य कई तरह के कार्यों को भी करते हैं। जैसे कि गाय-भैंस के दूध को बाजार में बेचकर, गोबर का खाद के रूप में इस्तेमाल करना और अन्य कई तरह के कार्य करते हैं। ग्रामीण लोगों को इस तरह के बिजनेस करने के लिए सरकार ने भी राष्ट्रीय पशुधन मिशन, राष्ट्रीय गोकुल मिशन, पशु किसान क्रेडिट कार्ड और पशुधन बीमा योजना आदि कई स्कीम चलाई हुई हैं, जिसके माध्यम से किसानों व पशुपालक को आर्थिक मदद प्राप्त हो सके और अपने व्यापार को अधिक बढ़ा सके। 👉राज्य के पशुपालक भाइयों को दो दुधारू पशु गाय या भैंस खरीदने के लिए 90 प्रतिशत तक का पैसा खर्च मध्य प्रदेश सरकार करेगी। बाकि बची 10 प्रतिशत की राशि को खुद लाभार्थियों को खर्च करनी होगी। सरकार ने अपनी इस योजना के लिए एक ट्वीट भी जारी किया है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि - हमारे बैगा, भारिया और सहरिया परिवारों के लिए हम एक योजना और प्रारंभ कर रहे हैं। स्रोत:- Agrostar, 👉किसान भाइयों ये जानकारी आपको कैसी लगी? हमें कमेंट करके ज़रूर बताएं और लाइक एवं शेयर करें धन्यवाद!
27
1
अन्य लेख