AgroStar
सभी फसलें
कृषि ज्ञान
कृषि चर्चा
अॅग्री दुकान
सलाहकार लेखएग्रोस्टार एग्रोनोमी सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस
गाजर घास से पाएं छुटकारा!
• खेतों के आस-पास उगी गाजर घास न केवल इंसानों को नुकसान पहुँचाती है, बल्कि दूसरी फसलों को भी। • यह खरपतवारों में सबसे विनाशकारी खरपतवार है क्योंकि यह कई तरह की समस्याएं पैदा करता है। • इसकी वजह से फसलों की पैदावार 30-40 प्रतिशत कम हो जाती है इसलिए इसका नियंत्रण बहुत जरूरी है। • इस खरपतवार में ऐस्क्युटरपिन लेक्टोन नामक विषाक्त पदार्थ पाया जाता हैं, जो फसलों की अंकुरण क्षमता और विकास पर विपरीत असर डालता है। • गाजर घास फसलों के अलावा मनुष्यों और पशुओं के लिए भी गम्भीर समस्या है। • इस खरपतवार के सम्पर्क में आने से एग्जिमा, एलर्जी, बुखार, दमा व नजला जैसी घातक बीमारियां हो जाती हैं। इसे खाने से पशुओं में कई रोग हो जाते हैं। • इसके नियंत्रण के लिए इस वीडियो को ध्यान पूर्वक देखें। स्रोत - एग्रोस्टार एग्रोनॉमी एक्सीलेंस सेंटर यह जानकारी आपको उपयोगी लगी तो लाइक करें और अपने किसान मित्रों के साथ शेयर करें।
622
1