AgroStar
सभी फसलें
कृषि ज्ञान
कृषि चर्चा
अॅग्री दुकान
गर्मी के मौसम में पशुओं की देखभाल
पशुपालनएग्रोवन
गर्मी के मौसम में पशुओं की देखभाल
गर्मी के मौसम में उच्च तापमान के कारण सभी पशुओं जैसे गाय, भैंस आदि जानवरों पर तनाव होता है, इसलिए वह दूध कम देते हैं और उनकी प्रजनन क्षमता कम होती है। इस मौसम के दौरान जानवरों पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। आहार • पशुओं को सुबह-शाम भोजन दें। उनके हरे चारे में मक्का, लहसुन घास, ज्वार जैसे पौष्टिक आहार शामिल करें ताकि उनका स्वास्थ्य अच्छा बना रहे। • पशुओं को खनिज आहार प्रदान करें यह उनके दूध उत्पादन और प्रजनन क्षमता में सुधार करता है। पानी • पशुओं को पीने के लिए भरपूर स्वच्छ और ठंडा पानी प्रदान करें। पानी से उनके शरीर का तापमान नियंत्रित रहता है। • पानी के बर्तन आकार में बड़े होने चाहिए जिससे सभी जानवर आसानी से जल पी सकते हैं। इन पानी के बर्तनों को छाया में रखें। गौशाला • छोटे, बूढ़े और बीमार जानवरों को गौशाला में पर्याप्त जगह की आवश्यकता होती है।
• जानवरों को सुबह-शाम खिलाएं और दोपहर के समय छाया में बांधे। • गौशाला की छत को घास से ढकें और उस पर पानी का छिड़काव करें। इससे वहां का तापमान कम रहेगा। यदि संभव हो तो पंखा और फॉगर्स लगाएं। • यदि गौशाला के चारों ओर हरे भरे पेड़ हैं तो इससे वहां गर्मी का असर कम होगा। संदर्भ - एग्रोवन (डॉ मीनल परहाद) यदि आपको यह जानकारी उपयोगी लगे, तो फोटो के नीचे दिए पीले अंगूठे के निशान पर क्लिक करें और नीचे दिए विकल्पों के माध्यम से अपने सभी किसान मित्रों के साथ साझा करें।
701
0
अन्य लेख