AgroStar
सभी फसलें
कृषि ज्ञान
कृषि चर्चा
अॅग्री दुकान
खो गया है राशन कार्ड तो अभी इस तरह फटाफट करें डाउनलोड!
कृषि वार्ताNav Bharat Times
खो गया है राशन कार्ड तो अभी इस तरह फटाफट करें डाउनलोड!
📄राशन कार्ड (Ration Card) एक ऐसा डॉक्यूमेंट है जो कि डिपार्टमेंट ऑफ फूड, सप्लाई और कंज्यूमर सप्लाई द्वारा प्रदान किया जाता है। यह देश के नागरिकों को रियायती कीमतों पर फूड और सप्लाई प्रदान करने के उद्देश्य पर काम करता है। 👉इसके अलावा राशन कार्ड पूरे देश में पहचान के प्रूफ के तौर पर भी काम करता है। यहां हम आपको बता रहे हैं कि आप कैसे ऑनलाइन राशन कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं और उसके अलावा मौजूदा राशन कार्ड में कैसे अपडेट कर सकते हैं। कौन बनवा सकता है राशन कार्ड:- ▪️ BPL राशन कार्ड गरीबी रेखा के नीचे वाले लोगों के लिए उपलब्ध करवाया जाता है। ▪️ APL राशन कार्ड उन लोगों को उपलब्ध करवाया जाता है जो कि गरीबी रेखा के ऊपर होते हैं, लेकिन मीडियम क्लास से नीचे होते हैं। ▪️ AAY राशन कार्ड अंत्योदय योजना के तहत और आर्थिक तौर पर अन्य वर्गों की तुलना में कमजोर लोगों के लिए उपलब्ध करवाया जाता है। ▪️ AY राशन कार्ड अन्नपूर्णा योजना के तहत उपलब्ध करवाया जाता है। इसमें हर माह बिना किसी कीमत के 10 किलो चावल मिलते हैं। इसके लिए उम्र 65 वर्ष से ज्यादा होनी चाहिए और इनकम का कोई सोर्स नहीं होना चाहिए। कैसे देखें ई-राशन कार्ड:- 👉अब आपको राशन कार्ड देखने के लिए सरकारी दफ्तार जाने की जरूरत नहीं है। आप सिर्फ वेबसाइट पर जाकर दिए गए निर्देशों का पालन कर राशन कार्ड पा सकते हैं। सबसे पहले आपको मेन्यू बार में दिए गए ई-सर्विसेज ऑप्शन का चयन करना है। अब आपको ई-राशन कार्ड लिंक पर क्लिक करना है। अब आपको विलेज लिस्ट टैब का चयन करना है। अब आपको जिले, तालुक, ग्राम पंचायत, गांव को चेक करना है और चयन करना है। उसके बाद गो बटन पर क्लिक करना है। अब आपको सेलेक्टेड गांव के सभी राशन कार्ड्स की लिस्ट आपकी स्क्रीन पर नजर आएगी। राशन कार्ड के लिए जरूरी दस्तावेज:- ▪️ राशन कार्ड के आवेदन के लिए आपको इन दस्तावेजों की जरूरत होती है। ▪️ राजपत्र अधिकारी से अटेस्टेड परिवार के हर सदस्य का पासपोर्ट साइज फोटो ▪️ टेलीफोन बिल ▪️ बैंक पासबुक ▪️ बिजली बिल ▪️ मकान के किराए की रसीद! स्त्रोत:- नव भारत टाइम्स 👉 प्रिय किसान भाइयों अपनाएं एग्रोस्टार का बेहतर कृषि ज्ञान और बने एक सफल किसान। दी गई जानकारी उपयोगी लगी, तो इसे लाइक 👍 करें एवं अपने अन्य किसान मित्रों के साथ शेयर करें धन्यवाद!
19
1